ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in खास खबर, गुजरात
0
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्‍तीफा दे दिया है. शनिवार दोपहर को राज्‍यपाल से मुलाकात कर रुपाणी ने अपना त्‍यागपत्र सौंप दिया. उनके साथ उपमुख्यमंत्री नितिन पटले भी राज्यपाल के पास गए थे. इससे कुछ घंटे पहले ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. माना जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर ये बड़ा फेरबदल हुआ है. भाजपा एक ऐसे चेहरे को कमान सौंपना चाहती है कि जिसकी न सिर्फ प्रशासनिक पकड़ मजबूत हो, बल्कि संगठन में भी दखल हो. इस्तीफा देने के मुख्यमंत्री रुपाणी ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.

रुपाणी का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब गुजरात में विधानसभा चुनाव को एक साल से भी कम का समय बचा है. विजय रूपाणी का इस्तीफा भाजपा का एक सोचा समझा कदम माना जा रहा है. विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैं बीजेपी के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं, मेरे जैसे पार्टी के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री जैसे पद की जिम्मेदारी दी. मेरे कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का विशेष मार्गदर्शन मिलता रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे गुजरात समग्र विकास के कल्याण के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए आयाम को छुआ है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विजय रूपाणी ने इस्तीफा दिया है. माना जा रहा है कि नए लीडरशिप में बीजेपी चुनाव लड़ेगी. बताया जा रहा है कि विजय रूपाणी का संगठन के साथ सामंजस्य नहीं था. साथ ही वे अंदरूनी राजनीति पर भी रोक नहीं लगा पाए. पाटीदारों की नाराजगी भी उनके इस्तीफे का कारण बताया जा रहा है. विजय रूपाणी अफसरशाही पर भी लगाम नहीं लगा पाए.

गौरतलब है कि पिछले दिनों भी बीजेपी ने कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बदला है. पहले दो बार उत्तराखंड के सीएम को बदला गया, जबकि हाल ही में कर्नाटक के सीएम पद से बीएस येदियुरप्पा को जाना पड़ा. उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत को सीएम पद से हटाकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी को नया मुख्यमंत्री बनाया. उत्तराखंड में भी अगले वर्ष ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कर्नाटक में पार्टी ने बीएस येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को सीएम पद की जिम्मेदारी दी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
वायरल फीवर को लेकर सतर्क व सक्रिय रहें अफसरः नीतीश

वायरल फीवर को लेकर सतर्क व सक्रिय रहें अफसरः नीतीश

9/11 की बीसवीं बरसी पर भी न दुनिया बदली है‚ और ना ही तालिबान

9/11 की बीसवीं बरसी पर भी न दुनिया बदली है‚ और ना ही तालिबान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend