ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं देंगे, आगरा में बोले पीएम मोदी

UB India News by UB India News
April 26, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं देंगे, आगरा में बोले पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी दलों ने तीसरे चरण पर अब फोकस करना शुरू कर दिया है। आज उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी के कई बड़े नेताओं की रैलियां हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा में जनसभा कर रहे हैं। दोपहर सवा एक बजे उनकी रैली हुई । अमित शाह बनारस में काल भैरव का दर्शन करने के बाद तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इटावा के जसवंतनगर में बीजेपी प्रत्‍याशी के लिए वोट मांगने आएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखीमपुर खीरी और कानपुर देहात में रैली करेंगे।

आगरा में जनसभा करते हुए पीएम मोदी ने कहा की हमारा सेक्युलरिज्म भी वही है कि जो भी योजना जिसके लिए बने, बिना धर्म, जाति, भेदभाव के उसका लाभ सबको मिलना चाहिए। सच्चा सामाजिक न्याय भी यही है जब आप बिना भेदभाव, बिना अपने-पराए, बिना रिश्वतखोरी सबका हक पूरा करें। मोदी तुष्टिकरण को समाप्त करके, संतुष्टिकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। हमारा रास्ता तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का है। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र भी उसी का महामार्ग है। लेकिन, सपा-कांग्रेस का INDI गठबंधन घोर तुष्टिकरण में जुटा है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उसपर 100% मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस का पूरा मेनिफेस्टो सिर्फ वोटबैंक को मजबूत करने के लिए समर्पित है। जबकि, हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत करने के लिए समर्पित है। मोदी ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा की रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी सबका साथ, सबका विकास की है। लेकिन सपा-कांग्रेस के इंडी-गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है। हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र, हमारा जोर सैचुरेशन पर है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिले, पूरा लाभ मिले, बिना बिचौलियों के मिले, बिना रिश्वत के मिले और हकदार को अवश्य मिले, ये भाजपा का सैचुरेशन मॉडल है।

कांग्रेस ने जवानों के हाथ बांध रखे थे, हमने सेना को पूरी छूट दी : PM नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान (LokSabha Elections) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरैना में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.पीएम मोदी (PM Modi In Morena) ने कहा कि बीजेपी के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है, जबकि कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है. पीएम मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस की नीति है कि, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान करे, सबसे ज्यादा मेहनत करे, सबसे ज्यादा समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो. यही वजह है कि कांग्रेस ने सालों तक सेना के जवानों की ‘वन रैंक वन पेंशन’ जैसी मांग पूरी नहीं होने दी.

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार बनते ही ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लागू किया गया. हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की भी चिंता की. कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमने उन्हें भी खुली छूट दे दी. हमने कहा कि अगर एक गोली आती है तो 10 गोली चलनी चाहिए. अगर एक गोला फेंकते हैं तो 10 तोपें चल जानी चाहिए.

 

“कांग्रेस विकास विरोधी बड़ी समस्या”

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि जिस समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उससे दूर ही रहना चाहिए. कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी एक बहुत बड़ी समस्या है. चंबल के लोग कांग्रेस का वो दौर कैसे भूल सकते हैं. कांग्रेस ने चंबल की पहचान खराब कानून-व्यवस्था और ऐसे क्षेत्र के तौर पर बना दी थी.

“कांग्रेस ने कर्नाटक में किया पाप”

कांग्रेस पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस का राज है और उन्होंने वहां क्या पाप किया है, ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे. पीएम ने कहा कि आपके गांव में आकर कोई कह दे कि इस गांव में सारे लोग अब ‘ये’ नहीं ‘ये’ हो गए हैं, तो क्या आपको ये मंजूर होगा. कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक में मुस्लिम समाज के लोग हैं, उच्च वर्ग के, धनी, व्यापारी, उद्यमी, न्यायमूर्ति, कोई भी बस मुसलमान होना चाहिए.

पीएम ने कहा कि अगर वो मुसलमान है तो उन्होंने रातों-रात एक कागज पर हस्ताक्षर करके उन सभी को OBC घोषित कर दिया.  पढ़ाई और सरकारी नौकरी में पहले  OBC लोगों को आरक्षण मिलता था. कांग्रेस ने उस OBC समाज में इतने सारे नए लोग डाल दिए कि आरक्षण उनसे छीन लिया. मुसलमानों को गैर-कानूनी तरीके से OBC बना दिया था.”

“कांग्रेस कुर्सी पाने को छटपटा रही”

पीएम मोदी ने मरैना के लोगों से कहा कि सब जानते हैं कि आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का विभाजन स्वीकार किया था. मां भारती के हाथों की जंजीरें काटने के बजाय कांग्रेस ने मां भारती की भुजाएं ही काट दी और देश के टुकड़े कर दिए थे. लेकिन कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है. कांग्रेस को लगता है, यही उसके फायदे के लिए सरल रास्ता है. आज एक बार फिर कांग्रेस कुर्सी के लिए छटपटा रही है. अब कुर्सी पाने कि लिए अलग-अलग खेल खेल रही है. ये लोग फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
अखिलेश को बार बार क्यों बदलने पड़ रहे हैं उम्मीदवार, अब खुद के लिए काटा लालू के दामाद का टिकट

अखिलेश को बार बार क्यों बदलने पड़ रहे हैं उम्मीदवार, अब खुद के लिए काटा लालू के दामाद का टिकट

जेल के जवाब में हम वोट देंगे…’, AAP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

जेल के जवाब में हम वोट देंगे...', AAP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend