ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीम इंडि़या के मेंटोर धोनी

UB India News by UB India News
September 11, 2021
in क्रिकेट, खास खबर, संपादकीय
0
टीम इंडि़या के मेंटोर धोनी

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में १७ अक्टूबर से १४ नवम्बर तक होने वाले टी–२० विश्व कप में भाग लेने वाले भारतीय दल में पेस के बजाय स्पिन गेंदबाजी पर जोर दिया गया है। हालांकि पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में खेली गई आईपीएल में पहले चार स्थानों पर पेस गेंदबाज ही रहे थे। इस दल में जसप्रीत बुमराह‚ मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के रूप में सिर्फ तीन पेस गेंदबाजों का चुनना थोड़़ा हैरत वाला लगता है। यह जरूर है कि टीम में शामिल हार्दिक पांड्या भी पेस गेंदबाजी कर सकते हैं। इस टीम में पांच स्पिनरों को शामिल किया गया है। पर इन स्पिनरों में देश के टी–२० प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को नहीं चुना जाना थोड़़ा चौंकाता है। चहल पिछले आईपीएल सत्र में स्पिनरों में सबसे ज्यादा २१ विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। यह जरूर है कि रविचंद्रन अश्विन की टीम में वापसी से आक्रमण में जान आई है। इसमें कोई दो राय नहीं कि अश्विन आज भी देश के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं और उनकी जैसी गेंदबाजी में विभिन्नता अन्य किसी के पास नहीं है। ऐसा लगता है कि भारत इस विश्व कप में रहस्यमयी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का फायदा उठाना चाहता है। इससे लगता है कि अश्विन और रविंद्र जडे़जा के साथ वरुण को खिलाने की योजना होने की वजह से ही शायद चहल की जगह नहीं बनने पर उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया हो। पर यह सच है कि बुमराह और अश्विन का गेंदबाजी कमाल ही भारत को चैंपियन बनाने में मददगार बन सकता है। जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो रोहित शर्मा‚ केएल राहुल‚ विराट कोहली‚ सूर्यकुमार यादव‚ ऋषभ पंत और पांड़¬ा की मौजूदगी से टीम की बल्लेबाजी बहुत ही मजबूत है। बल्लेबाजी में श्रेयष अय्यर शायद चोट की समस्या के बाद अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाने की वजह से सुरक्षित खिलाडि़़यों में ही रह गए हैं। टीम में पंत के साथ राहुल के रूप में दो विकेटकीपर होने की वजह से ईशान किशन की कोई अहमियत नहीं रह जाती है। इस दल की सबसे बड़़ी खूबी है कि उसे एमएस धोनी के रूप में मेंटोर का मिलना है। धोनी की मौजूदगी भर टीम में जान फूंक सकती है क्योंकि वह रणनीति बनाने में मास्टर हैं‚ इस कारण उनकी विराट के साथ जुगलबंदी भारत को २००७ के बाद फिर चैंपियन बना सकती है। हालांकि उनके खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत की गई है और बीसीसीआई इस मामले पर सलाह कर रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
9/11: 20 साल पहले आज ही के दिन आतंकवादी हमले से हुआ था अमेरिका का सीना छलनी

9/11: 20 साल पहले आज ही के दिन आतंकवादी हमले से हुआ था अमेरिका का सीना छलनी

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को दुनिया महसूस करने लगी

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को दुनिया महसूस करने लगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend