ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

9/11: 20 साल पहले आज ही के दिन आतंकवादी हमले से हुआ था अमेरिका का सीना छलनी

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, दिन विशेष, ब्लॉग
0
9/11: 20 साल पहले आज ही के दिन आतंकवादी हमले से हुआ था अमेरिका का सीना छलनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इतिहास में 11 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के सीने पर इस दिन हुए घातक आतंकी हमले ने एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस रहती दुनिया तक कायम रहेगी। 2001 को 11 सितंबर के दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों को मिसाइल की तरह इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड टॉवर और पेंटागन को निशाना बनाया। इसे अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमले के तौर पर देखा जाता है।

9/11 हमें आतंकवाद से लड़ने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है: भारत

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों की बरसी के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा है कि वे आतंकवाद के सभी रूपों को रोकने और उसका मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर आज भी उतने ही एकजुट हैं जितने दो दशक पहले थे। वहीं, भारत ने कहा कि 9/11 स्मारक हमें आतंकवाद से लड़ने और इसे सही ठहराने के सभी प्रयासों का खंडन करने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है।
पंद्रह सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद ने हमलों की 20वीं बरसी पर बृहस्पतिवार को एक प्रेस बयान जारी किया, जिसमें याद किया गया कि परिषद ने दो दशक पहले हुए भयानक आतंकवादी हमलों की तुरंत निंदा की थी। प्रेस बयान में कहा गया है, ”आज, सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने न्यूयॉर्क शहर में 11 सितंबर को हुए हमले के स्मारक और संग्रहालय की यात्रा के जरिये वर्षगांठ को चिह्नित किया। आतंकवाद के सभी रूपों के रोकने और उसका मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता के मामले में सुरक्षा परिषद के सदस्य आज भी उतने ही एकजुट हैं, जितने 20 साल पहले थे।”

सुरक्षा परिषद के 15 देशों के स्थायी प्रतिनिधियों ने नौ सितंबर को 9/11 स्मारक और संग्रहालय का दौरा किया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “9/11 आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर न्यूयॉर्क के ग्राउंड जीरो में उपस्थित होना वास्तव में एक रोमांचक अनुभव था। मैंने शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं। स्मारक हमें आतंकवाद से लड़ने और इसे सही ठहराने के सभी प्रयासों का खंडन करने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है।”

सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आतंकी हमलों में मारे गए 90 से अधिक देशों के 2,977 लोगों के सम्मान में स्मारक पर माल्यार्पण किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को दुनिया महसूस करने लगी

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को दुनिया महसूस करने लगी

मुंबई: रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ‘निर्भया’ जैसी हुई थी दरिंदगी

मुंबई: रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 'निर्भया' जैसी हुई थी दरिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend