ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अफगानिस्तान पर भारत की कूटनीतिक सफलता

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
अफगानिस्तान पर भारत की कूटनीतिक सफलता

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत अफगानिस्तान को लेकर सिर्फ ‘इंतजार करो और देखो’ की नीति पर ही नहीं चल रहा अपितु कूटनीतिक दांव भी चल रहा है। इस मामले में भारत ने जबर्दस्त सफलता अर्जित की है। उच्च स्तर पर चली जोरदार कूटनीति के बाद भारत ने इस जटिल मुद्दे पर अमेरिका और रूस को समान धरातल पर लाने में सफलता प्राप्त की है। भारत तालिबान को काबू में रखने‚ आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्ध बनाने और कानून का शासन बहाल कर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में लगा है। समझा जाता है कि इसी नाते अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स और रूस के सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पत्रुशेव दोनों इसी हफ्ते दिल्ली में थे। सीआईए प्रमुख की यात्रा गोपनीयता के आवरण में रही। बर्न्स से मुलाकात के एक ही दिन बाद भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत ड़ोभाल ने अपने रूसी समकक्ष निकोलाई पत्रुशेव से वार्ता की। भारत और रूस दोनों का मानना है कि अफगानिस्तान में सक्रिय विदेशी आतंकवादी समूह मध्य एशिया और भारत के लिए खतरा बन सकते हैं। भारत और रूस दोनों ने अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई। अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों की मौजूदगी और मध्य एशिया और भारत में आतंकवाद के खतरे पर विस्तार से विचार–विमर्श हुआ। भारत को चिंता है कि पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकवादी समूह भी भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत का कहना है कि तालिबान के साथ घनिष्ठ संबंधों के कारण पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। वहीं रूस को डर है कि अफगानिस्तान में उथल–पुथल के चलते मध्य एशिया में भी अशांति फैल सकती है‚ जिसे वह अपना दक्षिणी रक्षात्मक पहलू मानता है। रूस को लगता है कि इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में कट्टरपंथी इस्लामी उभार के खतरे उत्पन्न हो सकते हैं। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी और तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद क्षेत्रीय स्थिति नाटकीय रूप से बदल गई है। अमेरिका और रूस के उच्च सुरक्षा अधिकारियों की यात्रा से भारत ने बड़़ी कूटनीतिक सफलता जरूर हासिल की है क्योंकि अफगानिस्तान का ड्रग नेटवर्क तोड़़ने में रूस भारत का साथ चाहता है‚ जबकि अमेरिका चाहता है कि अफगान नेताओं को भारत में शरण मिले। अगले कुछ दिनों में बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

by UB India News
August 7, 2026
0

लोकतंत्र में उपचुनावों को अक्सर केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया मान लिया जाता है, लेकिन कई बार...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
सांस्कृतिक अस्मिता का सूत्र गणेशोत्सव….

सांस्कृतिक अस्मिता का सूत्र गणेशोत्सव....

कोरोना के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द, भारत जीता सीरीज

कोरोना के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द, भारत जीता सीरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend