राज्य की हर पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में पंचायती राज विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना’ से संबंधित प्रस्तुतीकरण बैठक में दिया। हरेक पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने को लेकर योजना बनायी गई है। इसके लिए उन्होंने स्थलों के चयन को लेकर ठीक करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सभी स्थलों का चयन एक ही साथ करें। स्थलों चयन इस प्रकार से होे कि कोई भी इस योजना से वंचित न रहेे। इससे पहले मुख्यमंत्री के समक्ष योजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण के द्वारा ‘मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए अधिष्ठापन के लिए स्थलों का चयन‚ रख–रखाव‚ वित्तीय प्रबंधन आदि के संबंध में जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने १५वें वित्त आयोग की अनुशंसा के कार्यान्वयन तथा इसकी राशि के उपयोग को लेकर प्रस्तावित गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के दोनों इंट्री प्वाइंट और अस्पतालों सहित अन्य जरूरी जगहों को ध्यान में रखते हुए स्थल का चयन करें। उन्होंने कहा कि हमलागों का उद्ेश्य सिर्फ सोलर स्ट्रीट लाईट लगाना ही नहीं‚ बल्कि उसका ठीक से रख–रखाव भी करना है। उन्होंने कहा कि यह हमेशा फंक्शनल रहेे इसके लिए मेंटेनेंस जरूरी है। सोलर स्ट्रीट लाइट के रख रखाव का प्रावधान जरूर करें। सोलर स्ट्रीट लाइट की ज्यादा संख्या में जरूरत होगी‚ इसे ध्यान में रखते हुए बिहार में ही इसके निर्माण की इकाई लगानेे की दिशा में काम किया जायेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि १५वें वित्त आयोग की अनुशंसा का कार्यान्वयन ठीक ढंøग से करने के साथ–साथ इसकी राशि का पंचायत में योजनाबद्ध तरीके से उपयोग करें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे‚ जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव‚ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार‚ पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी‚ पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा‚ ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी‚ ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस‚ पंचायती राज विभाग के निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह‚ ब्रेडा के निदेशक आलोक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुए थे।
आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?
NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...







