ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JNU में हो क्या रहा… अब 14 अगस्त को विभाजन विभीषिक दिवस मनेगा

UB India News by UB India News
September 8, 2021
in खास खबर, शिक्षा
0
JNU में हो क्या रहा… अब 14 अगस्त को विभाजन विभीषिक दिवस मनेगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में आतंकवाद पर पाठ्यक्रम में तैयार किया गया है. यह पाठ्यक्रम भारतीय परिप्रेक्ष्य में तैयार किया गया है. जेएनयू की अकादमिक काउंसिल ने पाठ्यक्रम को मंजूरी दे दी है. गुरुवार को हुई जेएनयू कार्यकारी परिषद की बैठक में भी इस पाठ्यक्रम को मंजूरी मिल गई है. कार्यकारी परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद यह पाठ्यक्रम छात्रों के कोर्स का हिस्सा बन गया है. कार्यकारी परिषद की गुरुवार शाम हुई बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया. अगामी सत्र से यह पाठ्यक्रम छात्रों की पढ़ाई में शामिल हो जाएगा. जेएनयू की अकादमिक काउंसिल एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. बैठक में यह तय किया गया कि हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

इंजीनियरिंग पढ़ने वालों को पढ़ना होगा आतंकवाद पर पाठ
जेएनयू प्रशासन के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र आंतकवाद के इस नए अध्याय की पढ़ाई करेंगे. इसी में नया पाठ्यक्रम काउंटर टेररिज्म, एसिमेट्रिक कनफ्लिक्ट एंड स्ट्रैटेजिक फार कारपोरेशन एमांग मेजर पावर शामिल किया गया है. इस पाठ्यक्रम के जरिए छात्रों को आतंकवाद से निपटने के तरीकों और तकनीकी भूमिका की जानकारी दी जाएगी. जेएनयू के कई शिक्षकों समेत कुछ लोगों ने इस पाठ्यक्रम पर आपत्ति जताई है. भाकपा के सांसद बिनाय विश्वम ने इसपर अपना विरोध दर्ज किया है. उन्होंने विरोध जताते हुए इस सिलसिले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र भी लिखा है. बिनाय विश्वम ने शिक्षा मंत्री को भेजे अपने पत्र में कहा है कि उच्च शिक्षा को सांप्रदायिक एवं वैश्विक राजनीतिक का हिस्सा नहीं बनाया जाए. उन्होंने कहा कि जेएनयू द्वारा स्वीकृत किए गए पाठ्यक्रम में उपलब्ध कराई जा रही जानकारियां पूर्वाग्रहों से ग्रसित हैं.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

वैश्विक आतंक का स्वरूप होगा शामिल
हालांकि जेएनयू के कुलपति एम जगदेश कुमार ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि काउंटर टेरोरिज्म विषय में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आतंकवाद से कैसे निपटा जा सकता है और इसमें विज्ञान और तकनीक की क्या भूमिका होगी ये पढ़ाया जाएगा. इस पाठ्यक्रम को विश्वभर में हो रही आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि उन्हें भारत हैंडल कर सके. इस पाठ्यक्रम में कट्टरपंथी और धार्मिक आतंकवाद नेटवर्क है, जिसे छात्र पढ़ेंगे. पाठ्यक्रम में यह बताया जाएगा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की क्या भूमिका है.

सीमापार आतंकवाद पर होगा प्रहार
जेएनयू का कहना है कि विश्वविद्यालय में किसी धर्म विशेष के बारे में नहीं पढ़ाया जा रहा. यह पूरी तरह भारत के परिप्रेक्ष्य में डिजाइन किया गया पाठ्यक्रम है. सीमापार प्रायोजित आतंकवाद से भारत लंबे समय से पीड़ित रहा है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कुल तीन नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी है. इन पाठ्यक्रमों को जेएनयू की एकेडमिक काउंसिल से भी मंजूरी मिल चुकी है. जिन पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई है उनमें ‘प्रमुख शक्तियों के बीच काउंटर टेररिज्म’, ‘एसमेट्रिक कॉन्फ्लिक्ट्स एवं सहयोग के लिए रणनीतियां 21वीं सदी में भारत का उभरता वैश्विक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी का महत्व शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
रिकॉर्ड स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने पहली बार 54,000 और निफ्टी 16,200 के पार

नए शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक की बढ़त के साथ 58,000 के पार, निफ्टी भी 17,300 से ऊपर

आज पंचतत्व में विलीन होंगे सिद्धार्थ शुक्ला, अंतिम समय की कहानी पर नहीं होगा यकीन

आज पंचतत्व में विलीन होंगे सिद्धार्थ शुक्ला, अंतिम समय की कहानी पर नहीं होगा यकीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend