ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM-CM बनने के लिए कोई योग्यता नहीं होती

UB India News by UB India News
September 2, 2021
in पटना, बिहार, ब्लॉग
0
दो दिनों के दौरे पर आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, PM नरेंद्र मोदी से भी होगी मुलाकात

old file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CM नीतीश कुमार के लिए PM मैटेरियल शब्द नासूर बनता जा रहा है। अब इस शब्द को सुनकर वह चिढ़ने लगे है। भले उनकी मौजूदगी में JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ हो कि नीतीश कुमार PM बनने के लिए सारे गुण रखते हैं, वह PM पद के लिए योग्य दावेदार हैं, लेकिन अब इस पर राजनीति शुरू हो गई। BJP ने तंज कसते हुए कहा- ‘BJP में भी CM मैटेरियल नेता हैं।’

दरअसल, तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था- ‘नरेंद्र मोदी के रहते नीतीश कुमार PM मैटेरियल बन रहे हैं तो ये BJP को सोचना होगा। 40 सीट वाले को PM मैटेरियल योग्यता वाला मानेंगे कि नहीं मानेंगे। वह तो बिहार के थके हुए मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बिहार की दुर्दशा कर दी है। दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी यह डिसाइड करेगी तो ये हास्यास्पद है।’ वहीं, इस बाबत जब नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘ये सब फालतू बातें हैं, इसकी चर्चा मत कीजिए। पार्टी की मीटिंग में नेता लोगों को जो मन में आता है, वे बोल देते हैं। हम लोगों की पार्टी की मीटिंग इसके लिए नहीं थी, दूसरे काम के लिए मीटिंग बुलाई गई थी।’

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

BJP के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा- ‘RJD में भी कई नेता PM मैटेरियल हैं। तेज प्रताप भी PM मैटेरियल हैं, उसी तरह से BJP में नित्यानंद राय और संजय जायसवाल भी CM मैटेरियल हैं। सिर्फ मैटेरियल होने से कोई PM या CM नहीं बन जाता है। जनता चुनती है और इस देश की जनता में नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है, राष्ट्रवाद और विकास को साथ लेकर चलनेवाले नेता को प्रधानमंत्री बनाया है। JDU में सिर्फ नीतीश कुमार ही मैटेरियल वाले नेता नहीं हैं, बल्कि आरसीपी सिंह, ललन सिंह भी मैटेरियल वाले हैं।’

PM और CM के लिए कोई योग्यता नहीं होती है। ये नम्बर का खेल होता है। क्या एचडी देवगौड़ा PM मैटेरियल थे? क्या राबड़ी देवी CM मैटेरियल थीं? इसकी कोई बाध्यता नहीं होती है। नीतीश कुमार पिछले 16 सालों से बिहार के CM है , केंद्र में मंत्री रहे हैं। अब उन्हें PM मैटेरियल कह देने से उनका कद नहीं बढे़गा। JDU की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस तरह के प्रस्ताव लाना हास्यास्पद है। अब नीतीश कुमार के लिए इस तरह की बातों का उपयोग होगा तो वो चिढेंगे ही। JDU के नेताओं को समझना चाहिए कि आप NDA में है और उसके नेता नरेंद्र मोदी है। फिर भी आप कह रहे हैं कि नीतीश कुमार PM मैटेरियल है और फिलहाल वो PM पद के दावेदार नहीं है तो फिर आप अभी इस तरह की बात कहकर उनका मजाक बना रहे हैं।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं : दिग्विजय सिंह

नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं : दिग्विजय सिंह

पटना एम्स में भर्ती हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

पटना एम्स में भर्ती हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend