ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी घमासान अभी भी बरकरार

UB India News by UB India News
August 30, 2021
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश
0
कांग्रेस में ‘दिल्ली टू चंडीगढ़’ हलचल, आलाकमान से मिले सिद्धू, अमरिंदर ने एक्टिवेट की ‘लंच डिप्लोमेसी’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी घमासान अभी खत्म नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू आमने-सामने हैं. अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी सिद्धू खेमे के निशाने पर हैं. सिद्धू के करीबी विधायक परगट सिंह ने कहा कि खड़गे कमेटी ने कहा था कि पंजाब के चुनाव सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में होंगे, जबकि हरीश रावत कह रहे हैं कि 2022 के चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में होंगे. परगट सिंह ने हरीश रावत से सवाल किया है कि उन्हें यह भी बताना चाहिए कि यह फैसला कब हुआ?

परगट सिंह के इस बयान ने पंजाब की सियासत में और हलचल बढ़ा दी है. परगट सिंह ने कहा कि सिद्धू का ईंट से ईंट बजाने वाले बयान का भी सीधे तौर पर संबंध पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से ही था. हरीश रावत अब पंजाब दौरे पर आने वाले हैं, लेकिन उनके आने से पहले ही कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह ने उनके लिए एक नई समस्या खड़ी कर दी है, जिससे पंजाब कांग्रेस में विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है.

RELATED POSTS

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

कैप्टन अमरिंदर पर भी साधा निशाना?
नवजोत सिंह सिद्धू के दो ट्वीट ने विवाद और बढ़ा दिया है. सिद्धू ने ताजा दो ट्वीट बिजली दर को लेकर किए हैं, उनकी मंशा भले ही ‘साफ’ हो लेकिन ट्वीट से ऐसा लग रहा है मानो वे पंजाब सरकार को ‘निर्देश’ दे रहे हों. पहले ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, ‘पंजाब सरकार को सार्वजनिक हित में PSERC को यह निर्देश जारी करने चाहिए कि प्राइवेट पावर प्‍लांट्स को किए जा रहे शुल्‍क (tariff)को संशोाधित करे. दोषपूर्ण PPAs को शून्‍य घोषित किया जाए. दोषपूर्ण PPA को खत्‍म करने और एक नया कानून लाने के लिए पांच से सात दिन का विधानसभा सत्र बुलनाया जाना चाहिए. ‘ इस मुद्दे पर किए गए एक अन्‍य ट्वीट में पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने लिखा, ‘इससे पंजाब सरकार को ‘सामान्‍य श्रेणी सहित सभी घरेलू उपभोक्‍ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने में मदद मिलेगी. घरेलू टैरिफ को घटना तीन रुपये प्रति यूनिट और इंडस्‍ट्री के लिए पांच रुपये प्रति यूनिट…इसके साथ ही सभी बकाया बिलों के समाधान और अनुचित बिलों को माफ करने में सहायता मिलेगी.

हाल ही में पंजाब की उलझन को सुलझाने की कोशिशों में जुटे राज्य के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के साथ मेरी बहुत छोटी मुलाकात हुई. पंजाब में जो भी स्थिति है, मैंने उन्हें उससे अवगत कराया है. मैं कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही बता चुका हूं. इससे ज्यादा कुछ नहीं. उन्होंने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से जरूर मिलूंगा.

इसके अलावा सिद्धू ने विधानसभा सत्र को लंबी अवधि के लिए बुलाए जाने की मांग करते हुए फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरने की कोशिश की है. 3 सितंबर को एक दिवसीय सत्र बुलाने को लेकर सरकार पहले ही विपक्ष के निशाने पर है, अब सिद्धू की मांग ने विपक्ष के आरोपों में भी जान डाल दी है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 17, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

Next Post
दरभंगा के इंजीनियर के घर से और 49 लाख रुपये मिले

मुंह खोलूंगा तो विस्फोट हो जाएगा

नीतीश कुमार जब PM मैटेरियल हैं तो बनेंगे भी, भविष्य के बारे में कोई कुछ नहीं जानता

नीतीश कुमार जब PM मैटेरियल हैं तो बनेंगे भी, भविष्य के बारे में कोई कुछ नहीं जानता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend