ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसान संगठनों के आह्वान पर 25 सितंबर को आयोजित भारत बंद में मजबूती से उतरेगा माले

UB India News by UB India News
August 29, 2021
in कम्युनिस्ट, पटना
0
किसान संगठनों के आह्वान पर 25 सितंबर को आयोजित भारत बंद में मजबूती से उतरेगा माले

PATNA MALE OFFICE MEIN PRESS KO SAMBODHIT KERTE DEEPANKER BHATTACHARYA.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आगामी 25 सितंबर को आहूत भारत बंद को सफल बनाने में भाकपा-माले पूरी मजबूती से उतरेगा. साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा विगत 70 सालों में सृजित की गई राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने का मुद्दा भी भारत बंद का प्रमुख मुद्दा होगा. बिहार में महागठबंधन के दलों से बातचीत की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. हमारी कोशिश होगी कि इन दोनों मुद्दों पर बिहार में बंद को असरदार बनाया जाए.
उक्त बातें आज पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य ने कही. संवाददाता सम्मेलन में माले राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा व अमर भी शामिल थे.
संवाददाता सम्मेलन के प्रमुख बिन्दु
देश की जनता को गुमराह करने के लिए देश की संपत्तियों को बेचने व निजीकरण के कार्यक्रम का नाम रखा है – माॅनिटाइजेशन. सरकार कह रही है कि संपत्ति बेची नहीं जा रही है बल्कि किराए पर लगाई जा रही है और इससे अगले 4 साल में 6 लाख करोड़ रु. का राजस्व मिलेगा.
लेकिन यह बहुत खतरनाक प्रस्ताव है. देश की तमाम सड़कें, रेल लाइन, स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सरीखी राष्ट्रीय संपत्ति का निर्माण देश की जनता के पैसे से हुआ है. अब सरकार उसी को बेचकर या किराया लगाकर देश चलाना चाहती है. आखिर इन संपत्तियों के किराएदार कौन हैं? अंबानी-अडानी जैसे काॅरपोरेट ही किराएदार हैं, जिनसे सरकार की गहरी दोस्ती है. यदि किराएदार के पक्ष में किराया तय कर दिया जाए, तो इससे देश को केवल नुकसान ही नुकसान होगा. दरअसल, किराया पर लगाने का मतलब इन संपत्तियों को बेच डालना ही है. बिहार में भी पटना जंक्शन, एयरपोर्ट, सड़कें आदि बेचने की एक सूची जारी हुई है.
दूसरी बात, इस कदम से करोड़ों छोटे कारोबारियों के रोजगार मारे जाएंगे. सड़कों, हाइवे अथवा रेलवे स्टेशनों के दोनों तरफ छोटे-छोटे करोड़ों रोजगार हैं. इन संपत्तियों को किराया पर दे देने के बाद ये रोजगार खत्म हो जाएंगे. यह पूरा प्रयास आम लोगों के खिलाफ है. इसलिए, आम लोगों के रोजगार व देश की आर्थिक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए इस पर रोक लगनी चाहिए.  इस नेशनल माॅनिटाइजेशन पाइप लाइन मतलब देश को बेचने का पाइप लाइन को बंद करना बेहद जरूरी है. इसके खिलाफ ही 25 सितंबर को भारत बंद होगा.
संपूर्ण उत्तर बिहार सहित गंगा-सोन-पुनपुन के किनारे बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है. किसानों को फसल क्षति का मुआवजा मिलना चाहिए. मक्के की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन सरकार फसल क्षति शून्य दिखला रही है. बाढ़ पीड़ितों के प्रति सरकार का जो रवैया है, उसके खिलाफ जनता में व्यापक आक्रोश है. यदि जनता और आक्रोशित होती है तो इसके लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेवार है. नीतीश कुमार की सरकार पटना के 5 किलोमीटर के दायरे की सरकार बन कर रह गई है. इसके खिलाफ दरभंगा सहित पूरे राज्य में माले, खेग्रामस का आंदेालन चल रहा है.
29 सितंबर को जिउतिया पर्व को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग से अपील की है कि उस दिन चुनाव न कराए.
12 सितंबर को काॅ. बीबी पांडेय की याद में संकल्प सभा आयोजित की जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए एकजुट होकर करें कामः ललन

जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए एकजुट होकर करें कामः ललन

सहकार से समृद्धि लायेगी सरकार :तारकिशोर प्रसाद

सहकार से समृद्धि लायेगी सरकार :तारकिशोर प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend