ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रीय परिषद को लेकर एक मंच पर दिखेंगे जदयू के तीन दिग्गज

UB India News by UB India News
August 29, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना
0
राष्ट्रीय परिषद को लेकर एक मंच पर दिखेंगे जदयू के तीन दिग्गज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले कुछ समय से JDU के अंदरखाने घमासान जारी है। JDU में कई पावर सेंटर बन गए हैं। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह का अलग गुट बन गया है, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ललन सिंह को स्वीकारने को तैयार नहीं है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा भी कई मौकों पर आरसीपी सिंह को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं। खुद CM नीतीश कुमार के लिए भी अपने दल के तीन बड़े नेताओं को एक मंच पर लाने में दिक्कत हो रही है। लेकिन, आज इन सबसे पर्दा उठ जाएगा। JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की आज बड़ी बैठक है। जिसमें सभी राष्ट्रीय नेताओं का शामिल होना लाजमी है।

CM नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद
लंबे वक्त के बाद JDU में तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। मौका है JDU मुख्यालय में आज से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन की बैठक का। जिसमें खुद CM नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के सभी नेता मौजूद होंगे। बैठक की अध्यक्षता खुद ललन सिंह करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह की यह पहली बैठक होगी।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

कौन-कौन होंगे शामिल
JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे से शुरू होने वाली बैठक में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रधान महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, आफाक अहमद, रामसेवक सिंह, रामनाथ ठाकुर, गुलाम रसूल बलियावी, कमर आलम, राष्ट्रीय सचिव आरपी मंडल, विद्यासागर निषाद, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, संजय वर्मा, राजसिंह मान, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक सुमन समेत कुल 18 नेता शामिल होंगे। इस बैठक में जो प्रस्ताव दिया जाएगा, वो अगले दिन होने वाले राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पास किया जाएगा।

अगले 3 साल के एजेंडों पर होगी चर्चा
29 अगस्त को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में CM नीतीश, आरसीपी सिंह, बशिष्ठ नारायण सिंह, 23 राज्यों के अध्यक्ष, सभी सांसद, राज्य सरकार के सभी मंत्री समेत करीब 250 नेता शामिल होंगे। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस बैठक की तैयारी पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पिछली बैठक में जिन मसलों पर चर्चा हुई उसका अनुमोदन राष्ट्रीय परिषद की बैठक में होना है। अगले तीन साल के लिए एजेंडे तैयार होंगे। इन एजेंडों में दूसरे राज्यो में होने वाले विधानसभा चुनावों JDU के शामिल होने पर मुहर लगेगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
राज्य की जनता की सेवा करना ही मेरा धर्मः नीतीश

राज्य की जनता की सेवा करना ही मेरा धर्मः नीतीश

कोरोना के आधे मरीजों में एक साल बाद भी लक्षण मौजूद

कोरोना के आधे मरीजों में एक साल बाद भी लक्षण मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend