ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीकेसी की प्रस्तुति ‘एक प्यार का नगमा है’ हुआ सम्पन्न

UB India News by UB India News
August 27, 2021
in Lokshbha2024, कलाकार विशेष, पटना
0
जीकेसी की प्रस्तुति ‘एक प्यार का नगमा है’ हुआ सम्पन्न
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के सौजन्य से महान पार्श्वगायक मुकेश (मुकेश चंद्र
माथुर) की पुण्यतिथि 27 अगस्त के अवसर पर संगीतमय संध्या ‘एक प्यार का नगमा है’ का आयोजन किया गया जिसमें नामचीन कलाकारों ने उनके गाये गानों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की।

संगीतमय कार्यक्रम ‘एक प्यार का नगमा है ’ का संयोजन जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, जीकेसी
कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा,कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप ने किया।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

संगीत प्रेमी मुकेश की आवाज का आज भी दीवाना है : राजीव रंजन प्रसाद

भारतीय संगीत उद्योग के सर्वाधिक सफल गायकों में शुमार थे मुकेश : रागिनी रंजन

संगीत जगत को अपनी दिलकश आवाज से सुशोभित किया था मुकेश ने डा. नम्रता आनंद

कार्यक्रम का संचालन जीकेसी बिहार कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अखौरी योगेश कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की गयी।

उक्त अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुकेश ने अपने मधुर गीतों और अपनी सुरीली आवाज से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। अपनी जादुई आवाज से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध करने वाले महान पार्श्वगायक मुकेश आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिजां के कण-कण में उनकी आवाज गूंजती महसूस होती है, हिंदुस्तान का हर संगीत प्रेमी मुकेश की आवाज का दीवाना है। मुकेश ने वैश्विक गायक के रूप में अपनी पहचान भी बनाई। विदेशों में खासे लोकप्रिय थे, रूस में तो आज भी वे लोकप्रिय हैं।


जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि सुरों के बादशाह मुकेश को भारतीय संगीत उद्योग के सबसे सफल और प्रसिद्ध गायकों में से एक माना जाता है। मुकेश ना केवल एक गायक बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी जाने जाते थे।

जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने बताया कि मुकेश को फिल्म जगत में उनकी अलग तरह की आवाज के लिए हमेशा याद किया जाता है और उनके गीत आज भी लोगों को सुकून देते हैं।उन्होंने अपनी दर्दभरी सुरीली आवाज से सबके दिल में अपना खास मुकाम बनाया।

प्रेम कुमार ने बताया खूबसूरत नगमों के सरताज मुकेश हिन्दी सिनेमा के उन गायकों में से एक रहे हैं जिन्होंने संगीत जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुकेश को शो मैन राज कपूर कीआवाज कहा जाता था। राजकपूर का भी मानना था कि उनकी सफलता में मुकेश की आवाज का महत्वपूर्ण योगदान था।

दिवाकर कुमार वर्मा ने बताया कि मुकेश ने अपने सदाबहार नगमों के जरिये श्रोताओं के दिलों पर अमिट पहचान बनायी थी। मुकेश भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके गाने उनकी यादों के रूप में हमारे बीच हमेशा मौजूद है। गायकी के क्षेत्र में उनके योगदान को कोई भूला नहीं सकता।

अनुराग समरूप ने कहा कि मुकेश ने अपनी दर्दभरी सुरीली आवाज में एक से एक बढ़कर गीत गाकर लोगों का दिल जीता था। इसीलिए उनके नगमें आज भी भारतीय सिनेमा जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय है।

संगीतमय कार्यक्रम में मनीष वर्मा, दिवाकर कुमार वर्मा, कुमार संभव, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, डा. नम्रता आनंद, प्रेम कुमार, संपन्नता वरूण, मेघाश्री अंजू, पल्लवी सिन्हा , प्रवीण बादल, सुबोध नंदन सिन्हा ने सदाबहार गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।

 

उक्त कार्यक्रम में सभी कलाकारों के साथ जितेन्द्र कुमार सिन्हा को जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने मोमेंटो और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।

जितेन्द्र कुमार सिन्हा को जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने मोमेंटो और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित करते हुए

उक्त अवसर पर जेकेसी के दीपक अभिषेक, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, मुकेश महान, रंजना कुमारी सहित अनेको सदस्य उपस्थित रहकर कलाकारों की हौसला अफजाई किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
आकाश यादव LJP में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

आकाश यादव LJP में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय परिषद को लेकर एक मंच पर दिखेंगे जदयू के तीन दिग्गज

राष्ट्रीय परिषद को लेकर एक मंच पर दिखेंगे जदयू के तीन दिग्गज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend