ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का होगा निर्माण

UB India News by UB India News
August 23, 2021
in पटना, भाजपा
0
तीसरी लहर में संजीवनी साबित होगा 23124 करोड़़ का पैकेजः तारकिशोर

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी की दिशा में कई नए हेल्थ इनीशिएटिव के तहत कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इन अस्पतालों में भारत सरकार की ओर से हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर की भी सुविधा रहेगी। बाल ह्रदय योजना‚ दीदी की रसोई‚ रेफरल सुविधाएं सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को कटिहार में सीमांचल मेट्रो अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि विकास के प्रत्येक पैमाने पर बिहार तेजी से कदम बढा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बिहार में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण का अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं‚ दवाइयां सुलभ कराई गई हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया गया है। पीएमसीएच को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने बिहार में नौ शिशु अस्पताल संस्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में काफी कुछ सीखने का मौका मिला। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं उपलब्धता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। ऑक्सीजन प्लांट‚ बायोपेप‚ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता सभी जिला अस्पताल‚ रेफरल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुनिश्चित कराई गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर काफी बडा क्षेत्र है। इसमें काम करने की असीम संभावनाएं हैं। यह क्षेत्र मानवता की सेवा का क्षेत्र है। निजी क्षेत्र के अस्पतालों ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने की दिशा में अच्छा काम किया है। सीमांचल मेट्रो अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद् अशोक कुमार अग्रवाल‚ डा. रमण कुमार‚ डा. अनामिका कुमारी‚ डा. मोनालिसा झा‚ अमित वर्मा‚ नूतन झा‚ रितेश ठाकुर‚ पप्पू त्रिवेदी सहित निगम पार्षद उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post

तेजप्रताप ने राजद को दे दी महाभारत वाली चेतावनी

भाजपा जातीय जनगणना के विरुद्ध नहीं‚ सभी प्रस्तावों का हिस्सा रहीः मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend