ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

9 अगस्त को पटना में JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक

UB India News by UB India News
August 21, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना
0
9 अगस्त को पटना में JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक

old file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय परिषद की बैठक 29 अगस्त को पटना में होने वाली है. इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 28 अगस्त को होगी. पार्टी में कई स्तरों पर बदलाव हुए हैं इस कारण बैठक का दृश्य भी कुछ बदला-बदला ही दिखने वाला है. दरअसल राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. इस बार वह जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बैठक में शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वहीं 29 को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी मौजूद रहेंगे.

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद के अनुसार राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन निर्णयों पर मुहर लगेगी, जो 31 जुलाई को दिल्ली में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए थे. बता दें कि दिल्ली में हुई इस बैठक में जाति आधारित जनगणना का समर्थन, जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने को ले अभियान आदि की बातें मुख्य रूप से शामिल हैं. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने जदयू के संविधान में संशोधन का भी प्रस्ताव दिया था. इसमें यह तय होना है कि जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जा सकेगा. अभी यह प्रावधान है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही पार्टी संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हैं.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जनत दल यूनाइटेड में विलय होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को जदयू संसदीय बोर्ड का अध्‍यक्ष बना दिया गया था. हालांकि तब तक पार्टी के संविधान में इसका प्रवधान नहीं था. अब राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी और राष्‍ट्रीय परिषद की सहमति के बाद यह व्‍यवस्‍था पार्टी के नियमों के लिहाज से भी सही हो जाएगी. बैठक का दूसरा प्रमुख मसला जाति आधारित जनगणना है. जदयू इस मसले पर मुखर है और आगामी 23 अगस्त को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
कोरोना के रिकॉर्ड मामले, रिकॉर्ड मौतें और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया पॉजिटिविटी रेट, कंट्रोल से बाहर संक्रमण

बिहार में कोरोना महामारी के दौरान हुई ढाई लाख ज्यादा मौतें!

राजद में बढ़ी तकरार के बीच तेजस्वी दिल्ली रवाना तो तेजप्रताप आज से लगायेगे जनता दरबार !

राजद में बढ़ी तकरार के बीच तेजस्वी दिल्ली रवाना तो तेजप्रताप आज से लगायेगे जनता दरबार !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend