ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज नीतीश के जदयू में शामिल होंगे राजद-कांग्रेस के कद्दावर नेता !

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कांग्रेस, खास खबर, जदयू, पटना, बिहार, राजद
0
आज नीतीश के जदयू में शामिल होंगे राजद-कांग्रेस के कद्दावर नेता !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Rajiv Ranjan Singh alias Lalan Sing,) ने कहा था कि उनकी यह कोशिश होगी जो भी लोग JDU की विचारधारा को मानने को तैयार होंगे, या फिर किसी कारणवश JDU से बाहर चले गए होंगे, उनका पार्टी स्वागत करेगी. अब ये सिलसिला शुरू भी हो गया है. ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही सबसे पहले विधान सभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से जेडीयू छोड़ गए पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा (Bhagwan Singh Kushwaha) की घर वापसी हुई. अब शुक्रवार को दो और नेता JDU का दामन थामेंगे. इनमें पहला नाम है राजद से पांच बार विधायक रह चुके पूर्व खान मंत्री मुनेश्वर चौधरी (Muneshwar Choudhary) का, और दूसरा कांग्रेस के राजेश राम (Rajesh Ram) का.

मुनेश्वर यादव पिछले विधान सभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से राजद छोड़ कुछ दिन के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी में चले गए थे. अब उन्होंने फैसला किया कि वो नीतीश कुमार के साथ राजनिति की अगली पारी खेलेंगे. मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के काम से वो 2005 से ही प्रभावित हैं और 2015 में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री बनने का मौका भी मिला था. लेकिन जिस पार्टी (राजद) में लम्बे समय तक रह कर सेवा की उस पार्टी ने मेरा महत्व नहीं समझा. अब राजद पहले वाली राजद नहीं रह गया है. आखिरकार मैंने फैसला कर लिया कि JDU में ही रहकर राजनीति करेंगे.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

वही, पंचायत प्रतिनिधि से चुनाव जीत कर MLC रहे राजेश राम भी कांग्रेस को अलविदा कह आज ही JDU का दामन थामेंगे. राजेश राम पूर्व सांसद पूर्णमासी राम के भाई भी हैं और इनके परिवार की चंपारण की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है. राजेश राम ने बताया कि नीतीश कुमार विकास की बात करते हैं तो उसे निभाते भी हैं. लेकिन, आज दूसरी तमाम पार्टियां सिर्फ राजनीति ही करती हैं. विकास से कोई मतलब नहीं है. इसी विकास कार्य से प्रभावित होकर मैंने JDU में शामिल होने का फ़ैसला किया है.

दलबदल की इस पहल पर JDU के वरिष्ठ नेता व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह कहते हैं जो लोग भी JDU के प्रति आकर्षित होकर आ रहे हैं वो नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित हैं. नीतीश कुमार का यही USP भी है. जदयू नेता ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है, अभी कई और दूसरे दलों के नेता JDU के सम्पर्क में हैं. बहुत जल्द कई और लोग JDU में शामिल होने वाले हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
अकाउंट लॉक होने पर Twitter पर बरसे राहुल गांधी, कहा- भुगतना होगा अंजाम

अकाउंट लॉक होने पर Twitter पर बरसे राहुल गांधी, कहा- भुगतना होगा अंजाम

अब कैसे बचेगा काबुल …………

अब कैसे बचेगा काबुल ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend