ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब कैसे बचेगा काबुल …………

UB India News by UB India News
August 13, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अब कैसे बचेगा काबुल …………

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऐसा माना जा रहा है कि तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के करीब दो तिहाई क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। भारत द्वारा निर्मित देलाराम–जरांज हाईवे पर भी तालिबान काबिज हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान अफगानिस्तान के नौ प्रांतों में तालिबान की सत्ता स्थापित हो गई है। अफगानिस्तान में जारी गृहयुद्ध का भारत पर गहरा प्रभाव पडने लगा है। वहां भारत की सैकड़़ों परियोजनाएं चल रहीं हैं। नई दिल्ली की सबसे बड़़ी चिंता इन परियोजनाओं को लेकर है जिन्हें तालिबान तहस–नहस कर सकते हैं। इन परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए भारत ने काबुल के अलावा हेरात‚ जलालाबाद‚ कंधार और मजार–ए–शरीफ में भी अपने वाणिज्य दूतावास खोल रखे थे। अब भारत सरकार ने तालिबान आतंकवादियों के भय से काबुल को छोड़़कर अपने सभी वाणिज्यिक दूतावासों को खाली कर दिया है। अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार ने एक एड़वाइजरी जारी करके तुरंत अफगानिस्तान छोड़़ने को कहा है। राजनयिक दूतावासों में कार्यरत कर्मचारी और निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को स्वदेश बुलाने के लिए सरकार ने विशेष विमान का प्रबंध किया है। वर्तमान में अफगानिस्तान में १५०० भारतीय हैं। वर्तमान अफगान संकट का सबसे दुखद पहलू यह है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपना पल्ला पूरी तरह से झाड़़ लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडे़न ने साफ तौर पर कहा है कि अफगान अपनी लड़़ाई खुद लड़ें। यह सच है कि अफगानिस्तान पर तालिबान की सत्ता कायम होने से आसपास के क्षेत्रों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। अफगानिस्तान में जारी गृहयुद्ध में भारत को कुछ करने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं है क्योंकि भारत की समस्या यह है कि उसकी सीमाएं सीधे तौर पर अफगानिस्तान से नहीं मिलती है। ऊपर से पाकिस्तान तालिबान की मदद कर रहा है। ऐसे में सबसे बड़़ा सवाल यह है कि अफगानिस्तान को कैसे बचाया जाएॽ अफगानिस्तान को बचाने में क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका प्रभावी हो सकती है। कतर की राजधानी दोहा में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार से क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा है। तालिबान पर यदि चौतरफा दबाव बनाया जाए तो वह अफगानिस्तान पर अपनी एकक्षत्र सत्ता कायम करने के मंसूबे की बजाय विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर मुख्यधारा की राजनीति में काम करने के लिए तैयार हो सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
पटना में गंगा के रौद्र रूप: श्मशान में घुसा पानी, 15 अगस्त तक बिहार में ब्लू अलर्ट

पटना में गंगा के रौद्र रूप: श्मशान में घुसा पानी, 15 अगस्त तक बिहार में ब्लू अलर्ट

संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बरकरार, राज्यसभा में हंगामा कर रहे छह सांसदों को किया गया निलंबित

संसद का काम रोक कर लोकतंत्र का गला न घोंटें.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend