ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑप्टिक्स की पॉलिटिक्स’ पापूलर हुई है

UB India News by UB India News
August 8, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, मीडिया, राजनीति, संपादकीय
0
ऑप्टिक्स की पॉलिटिक्स’ पापूलर हुई है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑप्टिक्स की पॉलिटिक्स’ का मतलब ‘दिखाउ राजनीति’! दिखाने की राजनीति! दिखावटी राजनीति! दृश्य बनाने की राजनीति! दृश्यश्य बनाकर की जाने वाली राजनीति! नजर में रहने की राजनीति! कहने की जरूरत नहीं कि यह एक ‘सेक्सिस्ट’ राजनीति है! इस प्रकार की राजनीति एक प्रकार की ‘राजनीति की अदाकारी’ होती है। अपनी ‘व्यथा–कथा’ को ‘विजुअल’ बनाना है‚ श्यमान बनाना है ताकि टीवी दिखा सके‚ कैमरे दिखा सकें‚ सोशल मीडिया में दिखाया जा सके‚ जिसे ट्वीट किया जा सके‚ फारवर्ड किया जा सके‚ यूट्यूब पर डाला जा सके और उसका इतिहास बनाया जा सके! पहले इस प्रकार की राजनीति कभी–कभार दिखती थी अब हर रोज दिखती है। जब कुछ बडे विदेशी मीडिया ने पेगासस जैसे जासूसी साफ्टवेयर से सरकार द्वारा विपक्ष और पत्रकारों की मोबाइल हैक करने का आरोप लगाया तब से विपक्ष उत्साहित होकर सरकार को कठघरे में खडा करने की कोशिश कर रहा है और तभी से इस पकार की ‘ऑप्टिक्स की पॉलिटिक्स’ पापूलर हुई है!
जरा देखिएः एक दिन विपक्षी नेताओं ने संसद के परिसर में लगी गांधी की मूर्ति के आगे ‘पेगासस की जांच कराओ’ लिखे पोस्टर हाथ में लेकर ‘फोटो ऑप’ किया! कैमरों ने नेताओं के बयानों से अधिक उनके पोस्टरों को दिखाया! इसी तरह इन दिनों‚ कई टीवी चैनलों की बहसों में कांग्रेस की एक प्रवक्ता जब बोलती नहीं हैं तब वे अपने हाथ में एक ‘जांच कराओ’ वाला पोस्टर लेकर बैठ जाती है और टीवी कैमरों का लाइव टेलीकास्ट का लाभ उठाती हैं! भाजपा के प्रवक्ता सिर्फ बोलते रहते हैं‚ जबकि विपक्षी प्रवक्ता अराम से पोस्टर युद्ध भी चलाती हैं! इसी तरह संसद में एक दिन कई संासदों ने अपने हाथ में इसी तरह के पोेस्टर लिये और कैमरों को दिखाए और इस तरह लाइव रिपोर्ट हुए! उनमें यह संदेश प्रिंटेड थाः ‘सरकार बताए पेगासस खरीदा कि नहींॽ हां या नाॽ’ ॥ इस प्रकार की ‘आप्टिक्स की पॉलिटिक्स’ का चलन कुछ पहले किसानों ने शुरू किया था। वे बातचीत करने संसद में आते‚ लेकिन कुछ बोलने की जगह अपने हाथों में पोस्टर लेकर दिखाते रहते जिनके दोनों तरफ ‘ना’ लिखा था। वे पोस्टर का सिर्फ ‘ना’ वाला हिस्सा दिखाते रहे! यह एक प्रकार का एक ‘प्रोटेस्ट संवाद’ था जिसे किसान सरकार से करते थे। यह ‘असहयोग आंदोलन’ की ‘संवाद असहयोग’ था‚ जिसमें किसान नहीं‚ उनके ‘पोस्टर’ बोलते थे! कहने की जरूरत नहीं कि पोस्टर का प्रभाव आपके बोलने से अधिक होता है। आपका बोला सुना न सुना! किसी ने शोर मचा दिया और आप सुन न पाए‚ लेकिन जो पोस्टर पर लिखा है उसे कैमरे दिखाएंगे और वही पोस्टर हमारी आखों में खुभ जाएगा! यह नये तरीके की ‘आप्टिक्स की लडाई’ है‚ जिसमें विपक्ष का पलडा भारी है। सरकार की समझ में नहीं आ रहा कि इसका जबाव कैसे देॽ विपक्ष ‘पोस्टर वार’ करता है। सत्ता पक्ष जुबानी जमा खर्च करता है।

‘याद रखने–रखाने’ की राजनीति ही अब असली राजनीति है। अब जनता के पास कोई नहीं जाता! सभी ‘दिखाउ राजनीति’ करते हैं और विपक्ष आप्टिक्स की राजनीति इसलिए भी करता है क्योंकि उसे लगता है कि टीवी चैनल उनको पूरा बोलने नहीं देते इसीलिए पोस्टर दिखा–दिखा कर चैनलों और सत्ता का चिढाते हैं! इसी तरह एक दिन विपक्षी सांसदों का साइकिल चलाकर संसद आना जाना‚ राहुल का ट्रैक्टर चलाकर संसद तक आना भी ‘आप्टिक्स की राजनीति’ है! अब तक की राजनीति भीडों की‚ उनके प्रदर्शनों की राजनीति रही है‚ लेकिन इस कोरोना काल में आप भीड बनाएंगे तो निंदा के पात्रा बनेंगे इसलिए भी विपक्ष ‘दिखाउ राजनीति’ करने पर आमादा है।
अब न सरकारी नेता जनता के बीच जाते हैं न विपक्ष जाता है! जनता के बीच जाने से सब डरते हैं। यों भी यह युग आराम की राजनीति का है‚ लेकिन इस ‘ऑप्टिक्स की पॉलिटिक्स’ की भी सीमाएं हैं। यह पढे–लिखों की ‘ऐलीटिस्ट’ राजनीति है। यह मीडिया के जरिए तकलीफ को भी तमाशे में बदलती है! यह एक ‘मिडिल क्लासी भद्रलोक’ की यानी सज्जनों की राजनीति है! यह ‘चिढाने’ की राजनीति है। इसे करते हुए किसी के हाथ मैले नहीं होते! फोटो खिंचाने का मजा अलग से मिलता है! यह मीडिया के लिए एक ‘मेड टू आर्डर’ किस्म की राजनीति है! यह राजनीति यह भी बताती है कि आज के राजनीतिक दलों‚ उनके नेताओं और आम जनता के बीच का जीवंत रिश्ता टूट चुका है! अब नेता नेता नहीं‚ एक ‘अदाकार’ हंैं। एक एक्टर है! कहने की जरूरत नहीं कि यह एक नितांत नई ‘उत्तर आधुनिक राजनीति’ है!

RELATED POSTS

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
July 31, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
मोदी का सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालते हुए विश्व बिरादरी में व्याप्त गलत धारणाओं को दूर करने में सहायक बनेगा

मोदी का सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालते हुए विश्व बिरादरी में व्याप्त गलत धारणाओं को दूर करने में सहायक बनेगा

जहाँ कभी झंडा लहराना था चैलेंज वही अब 15 दिन पहले चढ़ा तिरंगे का रंग

जहाँ कभी झंडा लहराना था चैलेंज वही अब 15 दिन पहले चढ़ा तिरंगे का रंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend