ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कल 6 अगस्‍त को पहुंच रहे पटना

UB India News by UB India News
August 5, 2021
in जदयू, पटना
0
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कल 6 अगस्‍त को पहुंच रहे पटना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचने पर कल यानी 6 अगस्‍त को ललन सिंह (National President Lalan Singh) के लिए बड़े सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू (JDU) की स्वागत समारोह को जबरदस्‍त बनाने पूरी कोशिश रहेगी, ताकि इसका मैसेज बिहार की सियासत में दिखाई दे. हालांकि सवाल उठ रहा है कि ललन सिंह के सम्मान समारोह के भव्य आयोजन के पीछे आखिर जेडीयू (JDU) का मकसद क्या है.

जेडीयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार (MLC Neeraj Kumar) ने कहा कि ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और वह पहली बार पटना आ रहे हैं. अगर कार्यकर्ताओं और नेताओ में उत्साह है और वो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं, तो इसमें क्या हर्ज है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

उमेश कुशवाहा ने कही ये बात
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी में मजबूती आएगी. इसके पहले भी वो प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रह चुके हैं और बेहतरीन संगठनकर्ता के तौर पर भी उनकी पहचान है. जाहिर है इसका पूरा फायदा जेडीयू को मिलेगा. वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं, तो जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओ में उत्साह स्वाभाविक है.

इसलिए हो रही है स्‍वागत की जोरदार तैयारी
पटना में जेडीयू कार्यालय में बड़े समारोह की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा पटना की सड़कों पर भी बडे-बड़े बैनर पोस्टर लगाए गए हैं जिसमे ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से धन्यवाद दिया गया है. दरअसल जेडीयू की पूरी कोशिश है कि ललन सिंह के स्वागत समारोह में पार्टी के बड़े नेता और महत्वपूर्ण कार्यकर्ता एक साथ दिखें ताकि ये मैसेज साफ हो जाए की जेडीयू पूरी तरह से एकजुट है. वहीं, इसका मैसेज पूरे बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं में चला जाए, ताकि विधानसभा चुनाव के वक्‍त जो कार्यकर्ता शिथिल हो गए थे और पार्टी से कुछ कटे दिख रहे थे, फिर से उनमें उत्साह का संचार हो और एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाएं.

जेडीयू अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्‍य स्‍वागत समारोह की तैयारी कर रही है.
यही नहीं, ललन सिंह के बड़े सम्मान समारोह के आयोजन के पीछे की वजह जेडीयू के सूत्र बताते हैं कि विरोधी दल को भी ये अहसास हो जाए की पार्टी अब पूरी तरह से आक्रामक हो गई है, क्योंकि सिंह ने बिहार की कुछ राजनीतिक पार्टियों को जो झटका दिया है वो बिहार के सियासत में किसी से छुपा नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, बहुत जल्द ललन सिंह की अगुवाई में विरोधी दल के कुछ बड़े चेहरे जेडीयू में शामिल हो सकते हैं और इसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी है. वहीं, इससे पहले सिंह कुछ कई बाद बड़े नेताओं के जेडीयू में आने की बात कह चुके हैं.

आरजेडी ने साधा निशाना
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि जेडीयू पहले ही कई गुटों में बंटी हुई है . जबकि आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद ये साफ भी हो गया है कि अब समारोह का आयोजन कर पार्टी अपनी खीज मिटाने की कोशिश कर रही है. यही नहीं, जेडीयू ये मैसेज देने की कोशिश कर रही है, सब ठीक है. हालांकि इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. जेडीयू के अंदर काफी खलबली है और बहुत जल्द बड़ी टूट होने वाली है. ललन सिंह पहले अपनी पार्टी बचाने की कोशिश करें.

जाहिर है कि ललन सिंह के स्वागत समारोह के आयोजन पर सियासत जारी है, लेकिन जेडीयू ने अपनी रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं और नेताओं को 6 अगस्त को जेडीयू दफ़्तर आने का न्‍यौता दिया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
15 अगस्त के बाद चिराग पासवान का यूपी में ‘आशीर्वाद यात्रा’

15 अगस्त के बाद चिराग पासवान का यूपी में 'आशीर्वाद यात्रा'

5 अगस्त को याद रखेगा देश, पहले 370 हटी-मंदिर निर्माण शुरू हुआ और अब मिला मेडल: PM मोदी

5 अगस्त को याद रखेगा देश, पहले 370 हटी-मंदिर निर्माण शुरू हुआ और अब मिला मेडल: PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend