ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में उठा कटिहार के मेयर की हत्या का मामला, विपक्ष ने कहा- ‘कुशासन’ की है सरकार

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in कटिहार, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा में उठा कटिहार के मेयर की हत्या का मामला, विपक्ष ने कहा- ‘कुशासन’ की है सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के कटिहार जिले में नगर निगम के मेयर शिवा पासवान की अपराधियों ने गुरुवार को निर्मम हत्या कर दी. उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद के गृह जिले में हुई हत्या के बाद सूबे में सियासी बवाल मचा हुआ है. विपक्ष के नेता राज्य सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं. शुक्रवार को बिहार विधानसभा में भी विपक्ष के विधायकों ने ये मुद्दा उठाया और क्राइम कंट्रोल में राज्य सरकार को असफल बताया.

पुलिस का इकबाल हो चुका है खत्म

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, ” इस संबंध में कटिहार एसपी से पूछना चाहिए. हमने पांच दिन पहले ही एसपी को पत्र लिखा था क्योंकि इसी तरह की घटना सुनौली में भी हुई थी, जहां एक व्यवसायी को तीन गोली मारी गई. चारों तरफ से गोली-बारूद, लूट-हत्या की खबरें सामने आ रही हैं. सरकार का इकबाल खत्म हो गया है. भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. मेरिट के बजाय रुपये लेकर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया जा रहा है. इसलिए ये तो होना ही था. सरकार पहले इसको सुधारे, ये बहुत ही जघन्य अपराध है.”

बिहार में हर दिन सैकड़ों हत्याएं, दुष्कर्म, अपहरण और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। बिहार में महाजंगलराज कायम हो चुका है। बिहार में पुलिस का भी एनकाउंटर हो रहा है और यह आश्चर्यजनक है कि मेयर की हत्या हो गई: बिहार के कटिहार में मेयर की हत्या पर RJD नेता तेजस्वी यादव pic.twitter.com/CKU5UPhyX5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2021

कांग्रेस नेता ने कहा, ” कटिहार मेयर की हत्या का कारण कुछ भी हो, अभी अनुसंधान चल रहा है. लेकिन सवाल ये है कि गोली चली क्यों? अगर पुलिस का इकबाल रहता तो इस तरह गोली मारकर हत्या नहीं होती. आपसी रंजिश तो किसी से भी हो सकती है पर आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या नहीं होती है. ये इसलिए हो रहा क्योंकि मुजरिम सरेआम घूम रहे हैं. कोई पकड़े नहीं जा रहे और इसी वजह से ऐसी हत्याएं हो रही हैं.”

सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं

इधर, आरजेडी विधायक ललित यादव ने कहा, ” हमलोग शुरू से कह रहे हैं कि राज्य में सुशासन नाम के लिए है. असल में ये कुशासन की सरकार है. यहां एक ही नहीं कई हत्याएं हुई हैं. कल मेयर की हत्या हुई. उसके पहले दनियावां में 11 बजे दिन में अरविंद कुमार को उनके ऑफिस में घुसकर गोली मार दी गई. वो भी अभी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. इस सरकार को इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए.”

बीजेपी विधायक ने कही ये बात

इधर, बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि कटिहार ही नहीं उनके विधानसभा क्षेत्र में भी हत्या हुई है. ये आपसी रंजिश का ही परिणाम है. ये बात सही है कि अपराधियों का कुछ मनोबल बढ़ा है. लेकिन नीतीश सरकार में किसी अपराधी का कुछ चलने वाला नहीं. अपराधी चाहे पाताल में ही क्यों ना छुपा हो, पुलिस उसे खोज कर सजा देने की काम करेगी. यहां सुशासन की सरकार है और बहुत अच्छे से सरकार चल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
देश में गरीबों की तादाद सबसे ज्यादा है. इसलिए गरीबों की गणना होनी चाहिए:संजय पासवान

देश में गरीबों की तादाद सबसे ज्यादा है. इसलिए गरीबों की गणना होनी चाहिए:संजय पासवान

पटना में आज जदयू की अहम बैठक , नितीश कुमार सहित तमाम नेता होंगे शामिल

नीतीश कुमार आज जा सकते हैं दिल्ली, कल JDU की बैठक में लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend