ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद सत्र : हंगामे के कारण कार्यवाही स्‍थगित, लोकसभा स्‍पीकर ने दी चेतावनी- मर्यादा का पालन करें वरना उठाएंगे सख्‍त कदम

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
संसद सत्र : हंगामे के कारण कार्यवाही स्‍थगित, लोकसभा स्‍पीकर ने दी चेतावनी- मर्यादा का पालन करें वरना उठाएंगे सख्‍त कदम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पेगासस मामले और कृषि कानून के मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लगातार कार्यवाही टालने की नौबत आ रही है. संसद सत्र को शुरू हुए सात से अधिक दिन हो चुके हैं लेकिन ज्‍यादा समय विपक्षी सांसदों के हंगामे और विरोध की ही भेंट चढ़ा है. गुरुवार को भी हंगामें के चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले 11:30 बजे और फिर दो बजे और राज्‍यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर दो बजे तक टालनी पड़ी. बुधवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी थी. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने लोकसभा में स्पीकर के चेयर के ऊपर कागज के टुकड़े फेंके थे.

लोकसभा में स्‍पीकर ओम बिरला ने सदन में कड़ा संदेश दिया. उन्‍होंने हंगामा करने वाले सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा हमें सदन की गरिमा बनाए रखनी होगी. बिरला ने कहा कि आसन के प्रति कल जो आचरण हुआ वह अनुचित था. सदस्य अपने आचरण और व्यवहार में मर्यादाओं का ध्यान रखें. भविष्य में यदि स्वस्थ परंपरा टूटी तो कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी. लोकसभा अध्‍यक्ष ने सवाल किया, क्या कल की घटना को न्योयचित मानते है? सामूहिक तौर पर निर्णय करना होगा तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा. आप, लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

सुबह 11 बजे राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति वेंकैया नायडू ने सदस्‍यों से कहा कि कृपया सदन को बाधित न करें. सभापति ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए. इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रॉय, कांग्रेस के रिपुन बोरा, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव और विश्वंभर प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा, वाम सदस्य इलामारम करीम और विनय विश्चम सहित विभिन्न सदस्यों की ओर से नियम 267 के तहत नोटिस मिले हैं.सभापति ने कहा कि उन्होंने इन नोटिस पर गौर किया और उन्हें स्वीकार करने योग्य नहीं पाया. इस के बाद सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा शुरू हो गया. सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थानों पर जाने की अपील की और कहा कि सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर गौर किया होगा. इस दौरान विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा और बाद में कार्यवाही 12 बजे तक स्‍थगित करनी पड़ी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 26, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: मेडिकल कोर्सेज में OBC को 27%, EWS को 10% रिजर्वेशन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: मेडिकल कोर्सेज में OBC को 27%, EWS को 10% रिजर्वेशन

नई शिक्षा नीति राष्ट्र निर्माण के ‘महायज्ञ’ का बड़़ा तत्वः मोदी

नई शिक्षा नीति राष्ट्र निर्माण के ‘महायज्ञ' का बड़़ा तत्वः मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend