ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरी लहर से लडने की तैयारी में जुटी सरकार

UB India News by UB India News
July 28, 2021
in पटना, भाजपा, विधानमंडल
0
तीसरी लहर से लडने की तैयारी में जुटी सरकार

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे़य ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़़ने के लिए मुस्तैदी के साथ तैयारी में जुटी हुई है। राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों के पीआईसीयू वार्डों में बेडों को ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। साथ ही संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में कुल २८५९४ बेड तैयार स्थिति में है‚ जिनमें से १६९८६ बेड ऑक्सीजन आपूर्ति से युक्त है एवं २५८४ आईसीयू बेड हैं। विभिन्न सरकारी अस्पतालों को ११५० वेंटिलेटर भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं॥। मंत्री ने भाजपा के संजय प्रकाश के तारांकित सवाल के जवाब में कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के ३७०६ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के २५९० अर्थात कुल ६२९६ पद रिक्त हैं। उक्त रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार तकनीकी सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आयोग से चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा प्राप्त होने के बाद आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारियों की पदस्थापना की जा सकेगी। मंत्री ने कहा कि कोविड–१९ की दूसरी लहर के दौरान राज्य में संविदा पर १००० चिकित्सकों का नियोजन एक वर्ष के लिए करने का निर्णय लिया गया था जिसके आलोक में ६५० चिकित्सकों की नियुक्ति की गई। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की अनुशंसा के आलोक में वर्ष २०२० में जुलाई से सितंबर तक कुल ९२९ विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी एवं ३१८६ सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति कर आवश्यकता एवं उपलब्धता के आधार पर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है। मंत्री ने जदयू के संजीव कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न के उत्तर में कहा कि वर्तमान में जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ओपीडी निबंधन एवं ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (संजीवनी) लागू किया गया है। इस प्रणाली के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों का पंजीकरण कर यूनिक आईडी जेनरेट किया जाना है एवं रोस्टर के अनुसार चिकित्सक के नाम के साथ ओपीडी प्रिसक्रिप्शन जेनरेट कर मरीजों को दी जाती है। चिकित्सक द्वारा किए गए डायग्नोसिस‚ प्रिसक्राइब की गई दवा एवं सुझाए गए पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी जांच को भी कंप्यूटरीकृत किया जाता है। इसको और सशक्त बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड स्टैंडर्ड को लागू करते हुए न्यू हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम को राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में लागू करने की प्रक्रिया की जा रही है‚ ताकि राज्य के प्रत्येक नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए संबंधित व्यक्ति के रोग संबंधी सारे चिकित्सीय दस्तावेज विस्तृत रूप से ऑनलाइन स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सकों को उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन कार्यक्रम के तहत स्टेट डिजिटल हेल्थ मिशन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
उद्योगों के मामले में तेजी से बढ रहा है प्रदेशः शाहनवाज

उद्योगों के मामले में तेजी से बढ रहा है प्रदेशः शाहनवाज

विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन

विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend