ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उद्योगों के मामले में तेजी से बढ रहा है प्रदेशः शाहनवाज

UB India News by UB India News
July 28, 2021
in कारोबार, पटना, भाजपा, विधानमंडल
0
उद्योगों के मामले में तेजी से बढ रहा है प्रदेशः शाहनवाज

RELATED POSTS

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद सदस्यों द्वारा प्रश्नकाल के दौरान सदन में पूछे गए सवालों के उत्तर में कहा कि बिहार उद्योगों के मामले में काफी तेजी से आगे बढ रहा है। पिछले कुछ महीनों की उपलब्धियां अत्यंत उत्साहवर्धक हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का कोई जिला ऐसा नहीं बचा है जहां उद्योग लगाने के लिए प्रस्ताव न आया हो। बिहार विधान परिषद सदस्य केदार नाथ पांडेय ने सवाल पूछा था कि बिहार में कितने जिलों में और किस–किस तरह के उद्योगों की स्थापना के लिए प्रस्ताव आए हैं और बिहार में उद्योगों की स्थापना को लेकर जो चर्चाएं हो रही हैं‚ उसकी वास्तविक स्थिति क्या है। इसके जवाब में सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के लिए निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। अब कोई जिला अछूता नहीं बचा है और ये प्रस्ताव बिहार में हर तरह के उद्योगों की स्थापना के लिए हैं‚ लेकिन इथेनॉल उद्योगों की स्थापना के लिए आए प्रस्ताव सर्वाधिक हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जिन प्रक्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना के प्रस्ताव मिले हैं‚ उनमें शामिल हैं– खाद्य प्रसंस्करण‚ इथेनॉल उत्पादन‚ ऑक्सीजन उत्पादन‚ प्लास्टिक और रबड‚ पर्यटन‚ हेल्थ केयर‚ टेक्सटाइल‚ अक्षय उर्जा‚ लघु यंत्र विनिर्माण‚ सूचना प्रौद्योगिकी आधारित उद्योग तथा अन्य। उद्योग मंत्री ने सदन के पटल पर ये जानकारी भी दी कि बिहार में उद्योगों की स्थापना हेतु राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद के द्वारा सितम्बर २०१६ से अब तक १५५१ इकाइयों को स्टेज –१ क्लियरेंस दिया गया है और इनमें से ३६२ इकाइयों के प्रस्तावों पर वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस पर भी सहमति प्रदान कर दी गई है। जहां तक वर्तमान एनडीए सरकार के कार्यकाल का सवाल है तो १६ नवम्बर २०२० से लेकर १८ जुलाई २०२१ तक के आंकडों को ही देखें तो इस दौरान भी कुल ४३३ इकाइयों को स्टेज १ क्लियरेंस दी गई है‚ इनमें से ५९ इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस दिया जा चुका है। राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद द्वारा वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस हेतु प्राप्त इकाइयों में से अब तक २९९ इकाइयां कार्यरत हो चुकी हैं और १२२ इकाइयां अभी विनिर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। श्री हुसैन ने कहा कि उद्योग विभाग लगातार इस कोशिश में जुटा है कि जिन इकाइयों को राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई हैं वो जल्द से जल्द तैयार हो जाएं और उत्पादन शुरू हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 15, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

Next Post
विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन

विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन

सत्तापक्ष के फल के बाद सकारात्मक चर्चा के साथ चली सदन की कार्यवाही

सत्तापक्ष के फल के बाद सकारात्मक चर्चा के साथ चली सदन की कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend