ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में पारित हुआ खेल विश्वविद्यालय विधेयक

UB India News by UB India News
July 28, 2021
in खेल, पटना, विधानमंडल, शिक्षा
0
बिहार विधान परिषद की दो खाली सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से, 28 जनवरी को होगा मतदान

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा में मंगलवार को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के स्थापना के संबंध में विधेयक पारित की गई। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बिहार सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना से बिहार के छात्रों को कैरियर के चयन का एक नया आयाम मिलेगा। इसकी स्थापना से बिहार में खेल–कूद का एक नया माहौल बनेगा जो अभी कुछ खास नहीं है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर बिहार में छात्र स्कूली शिक्षा के बाद करियर का चुनाव कुछ सीमित क्षेत्रों में करते हैं। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना छात्रों को स्पोर्ट्स में करियर का चुनाव करने में मददगार सिद्ध होगा। श्री नवीन ने कहा कि बिहार सरकार के इस निर्णय से वैसे छात्र जो प्रतिभावान हैं और जिनमें नैसर्गिक रूप से खेल–कुद की क्षमता है और उचित मार्ग दर्शन नहीं होने के कारण उनकी प्रतिभा लुप्त हो जाती है‚ वैसे खिलाडियों के लिये यह विश्वविद्यालय सूरज की किरण की तरह है। खेल के स्तर में सुधार होगा तथा बिहार के युवा न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर अपितु अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति फैला सकते हैं। इस विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण‚ शारीरिक प्रशिक्षण एवं खेलने के लिए उच्च कोटि की संरचना होगी। खेल विश्वविद्यालय में सर्टिफिकेट‚ डिप्लोमा‚ स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री से जुडे कोर्स की पढाई होगी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से छात्रों को खेल के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी। खेलों में खिलाडी अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित होते हैं। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से बिहार के प्रतिभा संपन्न खिलाडियों को प्रशिक्षण के लिये अब बाहर जाने की जरूतर नहीं होगी। यहां प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को देश–विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। नवीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार‚ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसार का आभार व्यक्त किया तथा इस विश्वविद्यालय में ३३ प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को आगे करने में यह सार्थक पहल है और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। मंत्री ने जानकारी दी कि बिहार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के बाद भारत में इस तरह का कुल ८ विश्वविद्यालय की स्थापना हो गयी है। बिहार के पूर्व पंजाब‚ राजस्थान‚ गुजरात‚ मध्यप्रदेश‚ असम और तमिलनाडु में खेल–कुद विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है। श्री नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार खेल–कुद के विकास के लिये कृतसंकल्पित है। इस तरह के विश्वविद्यालय की स्थापना यहं के स्घ्थानीय खिलाडिों के लिये अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। जल्द हीं बिहारी खिलाडियों का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में देखने का मौका मिलेगा। खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने बिहार खेल विश्वविद्यालय (बिहार स्पोर्टस विश्वविद्यालय) विधेयक को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से खेल में रूची रखने वाले सभी का समग्र विकास होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
तीसरी लहर से लडने की तैयारी में जुटी सरकार

तीसरी लहर से लडने की तैयारी में जुटी सरकार

उद्योगों के मामले में तेजी से बढ रहा है प्रदेशः शाहनवाज

उद्योगों के मामले में तेजी से बढ रहा है प्रदेशः शाहनवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend