ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब हुई तो पहुंचे तेजस्वी यादव

UB India News by UB India News
July 28, 2021
in पटना, महिला युग, राजद, सिवान
0
शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब हुई तो पहुंचे तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सिवान के बाहुबली और सांसद रहे शहाबुद्दीन की हिना शहाब की तबीयत अचानक खराब हो गई. आनन-फानन में उन्हें पटना के बेली रोड स्थित एक बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे मंगलवार की शाम मिलने के लिए पहुंच गए. इस दौरान वहां हिना शहाब की तबीयत के बारे में जाना और उनके बेटे ओसामा से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद फिर माना जा रहा है कि आरजेडी डैमेज कंट्रोल करने में लगा है.

दरअसल, बाहुबली और सांसद रहे शहाबुद्दीन की दिल्ली में हुई मौत के बाद तेजस्‍वी यादव के उनके घर नहीं जाने और स्‍वजनों से मुलाकात नहीं करने को लेकर समर्थकों में नाराजगी थी. हालांकि आरजेडी समेत कई दलों के मंत्री विधायकों ने जाकर मुलाकात की थी. खुद तेज प्रताप यादव ने भी सिवान जाकर दो बार मुलाकात की है. अब्दुल बारी सिद्दीकी तो शहाबुद्दीन की बेटी की सगाई में भी पहुंचे थे. वहीं, कई अन्य नेताओं का भी शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से बंद कमरे में घंटों बैठकर बातचीत करना होता रहा है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मौका मिलते ही तेजस्वी यादव ने की मुलाकात

शहाबुद्दीन की पत्‍नी हिना शहाब की तबीयत खराब होने पर उन्‍हें इलाज के लिए पटना लाया गया था. इसी दौरान तेजस्‍वी यादव मंगलवार की शाम अस्‍पताल में पहुंच कर ओसामा से मुलाकात की और उनकी मां का हाल-चाल पूछा. शहाबुद्दीन के निधन के दो महीने से अधिक हो गए, इसके बाद मौका मिलते ही तेजस्वी यादव ने जाकर मुलाकात की है.

शहाबुद्दीन की दिल्ली में हुई मौत के बाद उनके समर्थकों की ओर से कई बार आरजेडी के खिलाफ बयान भी आए. आरजेडी के कई नेताओं ने तो इसी मसले पर पार्टी तक छोड़ दी. बाद में पार्टी ने यह जताने की कोशिश की कि लालू परिवार उनके साथ है. अब तेजस्वी यादव ने ऐसे समय में मुलाकात कर यह बताने की कोशिश की है कि आरजेडी और लालू परिवार उनके साथ है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
चिराग पासवान के जैसा ना हो जाए मुकेश सहनी का हाल :जदयू

चिराग पासवान के जैसा ना हो जाए मुकेश सहनी का हाल :जदयू

बिहार विधान परिषद की दो खाली सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से, 28 जनवरी को होगा मतदान

बिहार विधानसभा में पारित हुआ खेल विश्वविद्यालय विधेयक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend