ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिराग पासवान के जैसा ना हो जाए मुकेश सहनी का हाल :जदयू

UB India News by UB India News
July 28, 2021
in जदयू, पटना, विआईपपी
0
चिराग पासवान के जैसा ना हो जाए मुकेश सहनी का हाल :जदयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी के एक बयान पर जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी अलग राह पर चले तो उनका भी हाल चिराग पासवा के जैसा हो जाएगा. मीडिया से बात करते हुए सुनील कुमार ने कहा कि चिराग पासवान ने मार्ग बदला तो सारे सांसद उनके खिलाफ हो गए. अगर मुकेश सहनी भी ऐसा करेंगे तो सभी विधायक एनडीए में रह जाएंगे और वीआईपी के मुखिया का हाल चिराग पासवान वाला हो जाएगा.

जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) जुड़ी है. उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिसके जितने विधायक हैं, उसकी उतनी भागीदारी एनडीए में है. कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार सबकी बात सुनते हैं, उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी को इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

मुकेश सहनी ने एनडीए की बैठक का किया था बहिष्कार
पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री व वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीते सोमवार को एनडीए की बैठक का बहिष्कार कर दिया था. कहा था कि उन्होंने एनडीए की बैठक का बहिष्कार इसलिए किया है क्योंकि यहां विधायकों और मंत्रियों की बात नहीं सुनी जाती है. वह एनडीए का हिस्सा हैं और बात रखने का उन्हें पूरा हक है.

यूपी में मूर्ति स्थापित नहीं किए जाने से बीजेपी से नाराज
बता दें कि सहनी की पार्टी यूपी के लखनऊ और वाराणसी सहित तमाम बड़े शहरों में फूलन देवी की प्रतिमा स्‍थापित करना चाहती थी. इस सिलसिले में जब सहनी वाराणसी पहुंचे तो वहां उन्‍हें एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया और दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेज दिया गया. मुकेश सहनी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री कहते हैं सबका साथ सबका विकास और हम एक मूर्ति लगाने गए तो रोका गया.

एनडीए की बैठक में हमारी बात नहीं सुनी जाती है तो हमें और जीतन राम मांझी को मिलकर सोचना है कि आखिर हमारी बात क्यों नहीं सुनी जा रही है. हालांकि इस बयान के बाद अगले दिन मंगलवार को उनके तेवड़ कम हो गए. यूपी में हुए प्रकरण के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि उनकी नीतीश कुमार सरकार से कोई शिकायत नहीं है. एनडीए को लेकर थोड़ा मसला है, जिसे जल्द हल कर लिया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
बिहार विधान परिषद की दो खाली सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से, 28 जनवरी को होगा मतदान

बिहार विधानसभा में पारित हुआ खेल विश्वविद्यालय विधेयक

तीसरी लहर से लडने की तैयारी में जुटी सरकार

तीसरी लहर से लडने की तैयारी में जुटी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend