ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लुधियाना से बिहार आ रही बस का यूपी के बाराबंकी में भीषण हादसा, 18 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
लुधियाना से बिहार आ रही बस का यूपी के बाराबंकी में भीषण हादसा, 18 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी एक खराब डबल डेकर बस में एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात यहां लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क किनारे यह दर्दनाक हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि ट्रक ट्रेलर लखनऊ की तरफ से आ रहा था. खराब खड़ी बस में उसकी भिड़ंत से अंदर मौजूद लोगों के साथ ही बाहर सो रहे लोग भी उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में 18 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

स्थानीय लोगों की मदद से फंसे यात्रियों को निकाला
बस में ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यहां स्थानीय लोगों की मदद में बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

हादसे में करीब 20 लोग घायल

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है और सड़क को खाली किया जा रहा है. हादसे के बाद एडीजी ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस के अनुसार, बस खराब होने के बाद ड्राइवर ने यात्रियों से आराम करने को कहा था और वह बस की मरम्मत करने में जुट गया. लेकिन तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी और ये हादसा हो गया.

लुधियाना से बिहार जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि प्राइवेट डबल-डेकर बस लुधियाना से बिहार जा रही थी. मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय एसपी के हवाले से बताया गया कि बस में कुछ खराबी आ गई थी. इस वजह से बस हाइवे पर ही खड़ी थी. इस दौरान कुछ सवारियां बस से उतर कर नीचे टहल रही थीं जबकि अधिकतर लोग बस के भीतर ही बैठे हुए थे. इतने में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आकर टक्कर मार दी. बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है.

तेज बारिश के बीच बचाव कार्य : हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। एसडीएम जितेंद्र कटियार व सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल भेजवाने का कार्य किया। एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल व सीएचसी का जायजा लिया। एसपी ने 18 की मौत की पुष्टि की है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाई वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इससे करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे का शिकार लोग बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।

मृतकों के नाम : सुरेश यादव, भोपा, धेलाद, मधेपुरा

इंदल महतो, खोया, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी

सिकन्दर मुखिया, जल सीमा, राजा सोनबरसा, सहरसा

मोनू साहनी, खोपा, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी

जगदीश साहनी, खोपा, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी

जय बहादुर साहनी, गुलरिया, सीभर

बैजनाथ राम, चांद पीपर, किशुनपुर, सुपौल

बलराम मंडल पता उपरोक्त

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

हादसे में मृतकों की सूची
1. सुरेश यादव (35) पुत्र बिलट यादव वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार
2. इन्दल महतो (25) पुत्र फकीरा महतो निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
3. सिकन्दर मुखिया (40) पुत्र सीबनरामन मुखिया निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
4. मोनू सहानी (30) पुत्र रूदल सहानी निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
5. जगदीश सहानी (40) पुत्र लक्ष्मी सहानी निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
6. जय बहादुर सहानी (40) पुत्र खक्खन सहानी निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
7. बैजनाथराम (55) पुत्र मंगलराम निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
8. बलराम मण्डल (55) पुत्र स्व. छितारू मण्डल निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
9. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया ग्राम व पोस्ट जल सीमा थाना राजा सोनबरसा जिला सहरसा बिहार
10. संतोष सिंह 85 पुत्र रतीचंद्र निवासी अररिया, सहरसा
11. बउआ (25) पुत्र हरिकिशन निवासी फारबिसगंज, सहरसा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर समझौता नहीं करना चाहते: राहुल गांधी

महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर समझौता नहीं करना चाहते: राहुल गांधी

BJP संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस पर बरसे PM , विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

पेगासस मु्द्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में आज भी विपक्ष का भारी हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend