ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना पर पीएम मोदी की 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में कहा ट्रेसिंग-टेस्टिंग-ट्रीटमेंट को बढ़ाओ

देश के कुछ राज्‍यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले से केंद्र सरकार परेशान है. यही वजह है कि इस मसल को खुद पीएम नरेंद्र मोदी ही देख रहे हैं. इन राज्‍यों में बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी खुद चिंता जता चुके हैं.

UB India News by UB India News
July 17, 2021
in खास खबर, राजनीति
0
कोरोना पर पीएम मोदी की 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में कहा ट्रेसिंग-टेस्टिंग-ट्रीटमेंट को बढ़ाओ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

श के कुछ राज्‍यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले से केंद्र सरकार परेशान है. यही वजह है कि इस मसल को खुद पीएम नरेंद्र मोदी ही देख रहे हैं. इन राज्‍यों में बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी खुद चिंता जता चुके हैं. इसको देखते हुए शुक्रवार को वे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करने वाले हैं. इससे पहले भी पीएम मोदी इन राज्‍यों के साथ इस मुद्दे पर बैठक कर चुके हैं. राज्‍यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ टीमों का भी गठन किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र-करेल सहित कोरोना की चपेट में फंसे 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, सभी राज्य सरकारों ने जिस तरह एक दूसरे से सीखने का प्रयास किया है, बेस्ट प्रैक्टिस को समझने का प्रयास किया है, एक दूसरे को सहयोग करने की कोशिश की है, ऐसे ही प्रयत्नों से हम आगे इस लड़ाई में विजयी हो सकते है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

उन्होंने कहा, आप सभी इस बात से परिचित हैं कि हम इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही है। देश अधिकांश राज्यों में मामलों की संख्या जिस तरह कम हुई थी, उसने कुछ राहत मनोवैज्ञानिक तौर पर जरूर दी है लेकिन विशेषज्ञ इस घटते ट्रेंड को देखकर उम्मीद भी कर रहे थे कि जल्द ही देश दूसरी लहर से पूरी तरह बाहर आ जाएगा। लेकिन कुछ राज्यों में मामलों की बढ़ती हुई संख्या अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

उन्होंने कहा, आज 6 राज्य हमारे साथ इस चर्चा में शामिल हुए हैं, पिछले हफ्ते के करीब 80 प्रतिशत नए मामले इन्हीं राज्यों से आए हैं, 84 प्रतिशत दुखद मौतें भी इन्हीं राज्यों में हुई है। शुरुआत में विशेषज्ञ मान रहे थे कि जहां दूसरी लहर की शुरुआत हुई थी वहां पर स्थिति अन्य की तुलना में कम होगी लेकिन महाराष्ट्र और केरल में मामलों की बढ़ोतरी लगातार हो रही है। यह हम सबके लिए एक गंभीर चिंता का विषय है, ऐसे ही ट्रेंड हमें दूसरी लहर के पहले जनवरी और फरवरी में भी देखने को मिले थे इसलिए आशंका स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है कि स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो मुश्किल हो सकती है।

पीएम ने कहा, जिन राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं उनके समय रहते कदम उठाने होंगे और तीसरी लहर की आशंका को रोकना होगा। विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे समय तक लगातार मामले बढ़ने से कोरोना के वायरस में म्यूटेशन की आशंका बढ़ जाती है, नए नए वेरिएंट्स का खतरा बढ़ता है इसलिए तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाना नितांत आवश्यक है, इस दिशा में रणनीति वही है जो आप अपने राज्यों में अपना चुके हैं और पूरे देश ने उसको लागू किया है।

उन्होंने कहा, टेस्ट, ट्रैक, ट्रीक और टीका की रणनीति से हमें आगे बढ़ना है, माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर हमें विशेष ध्यान देना होगा, जिन जिलों में संक्रमण की दर ज्यादा है जहां मामले ज्यादा आ रहे हैं वहां ज्यादा फोकस होना चाहिए। पूर्वोत्तर के राज्यों से बात करने पर पता चला कि कुछ राज्यों ने लॉकडाउन नहीं लगाया लेकिन माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर जोर दिया जिस वजह से संक्रमण काबू में आया। टेस्टिंग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाना चाहिए, जिन जिलों में और जिन इलाकों में संक्रमण ज्यादा है वहां वैक्सीन भी हमारे लिए एक रणनीतिक टूल है, वैक्सीन के प्रभावी इस्तेमाल से कोरोना की वजह से पैदा हुई परेशानियों को कम किया जा सकता है। इस समय हमें जो विंडो मिली है उसका इस्तेमाल अपनी आरटीपीसीआर टेस्टिंग को बढ़ाने में भी कर रहे हैं जो कि एक जरूरी कदम है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
दूरदराज के कॉलेजों में जाकर खुद शैक्षणिक गुणवत्ता का निरीक्षण करें कुलपति

दूरदराज के कॉलेजों में जाकर खुद शैक्षणिक गुणवत्ता का निरीक्षण करें कुलपति

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव !

पंचायती राज योजनाओं को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी, DDC और BDO के छिनेंगे अधिकार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend