ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दूरदराज के कॉलेजों में जाकर खुद शैक्षणिक गुणवत्ता का निरीक्षण करें कुलपति

UB India News by UB India News
July 16, 2021
in जदयू, पटना, शिक्षा
0
दूरदराज के कॉलेजों में जाकर खुद शैक्षणिक गुणवत्ता का निरीक्षण करें कुलपति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कुलपतियों और प्राचार्यों के हाथों में बिहार का भविष्य है। बिहार में मेधा की कमी नहीं है। बिहारी मेधा को सिर्फ ज्ञान और विज्ञान की दिशा देने की जरूरत है। शिक्षा ही विकास की रीढ़ है और उसे मजबूत करने की जवाबदेही आप लोगों को दी गई है। आप लोग जो भी अनुशंसा करेंगे, उन्हें तेजी से लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने ये बातें प्रदेश के शैक्षणिक विकास की योजना बनाने के लिए गठित पांचों समितियों के विशेषज्ञ कुलपतियों और प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि आप लोगों की अनुशंसा ऐसी हों जो धरातल पर उतारने योग्य हों। उन्होंने कुलपतियों से आग्रह किया कि दूरदराज के कॉलेजों में जा कर आप लोग खुद शैक्षणिक गुणवत्ता का निरीक्षण कीजिए। व्यवस्थाएं खुद ही सुधरने लगेंगी।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

शोध कार्य बढ़ाने की जरूरत

विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश की उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में शोध की बहुत कमी है। शोध कार्य बढ़ाने की आवश्यकता है। खुले और दूरस्थ शिक्षण संस्थाओं को प्रोत्साहित करें , ताकि उच्च शिक्षा को विस्तार दिया जा सके। प्रति लाख आबादी के हिसाब से रिसर्च को बढ़ाने का मानदंड किया जाना चाहिए।

बिहार को शीर्ष क्रम में स्थान बनाना है

बिहार उच्चतर शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर झा ने समितियों से कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक विकास को गति देने की आवश्यकता है। समितियों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सर्वेक्षण में बिहार को शीर्ष क्रम में स्थान बनाना है। इसलिए इस दिशा में ऐसी अनुशंसा की जाए कि उसका परिणाम निकल सकें। डॉ. झा ने कहा कि विश्वविद्यालयों के शोध केंद्रों को विकसित करने के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए।

समितियां छोटे-छोटे प्रतिवेदन भी दें

शिक्षा विभाग के सचिव असंगबा चुबा आओ ने कहा कि समितियों को चाहिए कि वह अपने छोटे-छोटे प्रतिवेदन भी दें, ताकि उन्हें प्रभावी तौर पर निरंतर लागू किया सके। असंगबा ने समितियों को बताया कि शैक्षणिक विकास में आपकी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में गुणवत्ता निश्चय समिति, शैक्षणिक सुधार समिति, IT व ICT कार्यान्वयन समिति, नवीन शिक्षा समिति, नैक समिति एवं विज्ञान एवं तकनीकी समिति के पदाधिकारी उपस्थिति हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव !

पंचायती राज योजनाओं को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी, DDC और BDO के छिनेंगे अधिकार!

‘जनसंख्या कानून’ पर चिराग पासवान ने BJP को घेरा, कहा- यह चुनावी ट्रंप कार्ड

‘जनसंख्या कानून’ पर चिराग पासवान ने BJP को घेरा, कहा- यह चुनावी ट्रंप कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend