ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रिपल मर्डर से दहला रोहतास, जमीन विवाद में पिता और उसके दो बेटों की तलवार से काटकर हत्या

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in अपराध, रोहतास
0
ट्रिपल मर्डर से दहला रोहतास, जमीन विवाद में पिता और उसके दो बेटों की तलवार से काटकर हत्या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रोहतास से दिल दहलाने वाली खबर है. यहां रोहतास जिला के खुदराव गांव में भूमि विवाद एक परिवार के लिए काल बन गया. विवाद में पिता और उसके दो बेटों की निर्ममता से हत्या कर दी गई. हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बराम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है. हत्या के बाद से ही पूरे गांव में तनाव का माहौल है. जानकारी के अनुसार विजय सिंह और उसके बेटे दीपक व राकेश का अपने ही चचेरे भाइयों से पुराना जमीनी विवाद था. उसी के चलते दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चला आ रहा था. तनाव बढ़ा और मंगलवार को विजय, राकेश और दीपक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.
खुदराव गांव के स्व. बासिगत सिंह के पुत्र अजय सिंह व विजय सिंह के बीच एक बिगहा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी व मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच अजय सिंह व उनके पुत्र सोनम कुमार, अमन कुमार समेत अन्य ने विजय सिंह (58), उनके बेटे राकेश कुमार (30) व दीपक कुमार (35) की हत्या धारदार हथियार और तलवार से काटकर कर दी। लोगों का कहना है कि विजय सिंह व उनके दो पुत्र जान की गुहार लगा रहे थे, पर भाई ने एक न सुनी। लोगों का कहना था कि एक साल से चल रहे भूमि विवाद का निपटारा पुलिस समय से कर देती तो शायद यह खूनी खेल नहीं होता।

कैंप कर रही है पुलिस
हत्या के चलते पूरे गांव में तनाव का माहौल है. इसी को देखते हुए पुलिस ने गांव में ही कैंप किया है. साथ ही हालात को काबू में रखने के लिए आस पास के थानों की पुलिस को भी गांव में बुला लिया गया है. हालांकि अभी हालात सामान्य हैं और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. रोहतास के एसपी आशीष भारती और डेहरी के एएसपी संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि हत्याकांड में प्रयुक्त तलवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही बाकी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED POSTS

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

तीन लोगों की मौत से मातम
हत्या के बाद से ही पूरे गांव में मातम का माहौल है. वहीं ग्रामीणों में आरोपी अमन सिंह, सोनल सिंह और अजय सिंह के परिवार को लेकर भी गुस्सा है. इसी को देखते हुए पुलिस पूरी एहतियात बरतते हुए किसी भी अनहोनी के मद्देनजर गांव में ही है. आरोपियों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है लेकिन पुलिस अब उनके अन्य परिजन व रिश्तेदारों के यहां पर भी दबिश दे रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

by UB India News
June 28, 2026
0

बिलौटी मौजा की जिस जमीन पर जवइनियां गांव के बाढ़ विस्थापितों को बसाया जा रहा है, वहां विकास के लिए...

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

by UB India News
June 26, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

योगी मॉडल के कारण कहीं लेने के देने न पड़ जाएं…………..

योगी मॉडल के कारण कहीं लेने के देने न पड़ जाएं…………..

by UB India News
June 25, 2026
0

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस विवादों में घिर गयी है। इसकी वजह से सम्राट चौधरी सरकार दबाव में...

Next Post
PAK में बड़ा आतंकी हमला, चीनी इंजीनियर्स को ले जा रही बस में धमाका, 8 की मौत

PAK में बड़ा आतंकी हमला, चीनी इंजीनियर्स को ले जा रही बस में धमाका, 8 की मौत

UP में कांवड़ यात्रा पर नहीं लगेगा बैन, कांवड़ियों को मिलेगी सुरक्षा और सुविधा

कोरोना काल में कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, यूपी सरकार को भेजा नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend