ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या बिहार में जदयू चुनाव मोड में तो नहीं है …..

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना, ब्लॉग
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जनता दल यूनाईटेड (JDU) चुनाव मोड में नजर आने लगा है। विपक्ष के लगातार हमलों के बीच जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने कुछ नए कदम उठाए हैं। JDU की 3 गतिविधियों की सियासी हलके में भी चर्चा है। भास्कर में पढ़े; JDU की 3 वो गतिविधियां, जिससे उसके चुनावी मोड में होने के संकेत मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 साल बाद सोमवार को जनता दरबार शुरू कर दी। उन्होंने कल जनता दरबार में देखा कि अफसरशाही का हाल बिहार में कैसा है? आरक्षण का पालन किस तरह से हो रहा है? संविदाकर्मियों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है? जनता दरबार के जरिए मुख्यमंत्री जनता से जुड़ना चाहते हैं। जब पिछली बार जनता दरबार बंद किया गया था, तब यह तर्क दिया गया था कि लोक सेवा का अधिकार लागू कर दिया गया है। अब लोगों को परेशानी नहीं होगी। इसके बावजूद समय-समय पर मंत्री से लेकर अन्य सामाजिक संगठनों ने लोगों की परेशानी का जिक्र किया। नीतीश सरकार के मंत्री ने ही अफसरशाही हावी होने का आरोप लगा दिया, तब जाकर मुख्यमंत्री को जनता की याद आई।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

उपेन्द्र कुशवाहा को बिहार यात्रा पर भेजा
उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का विलय जेडीयू में कराने के बाद नीतीश कुमार ने उन्हें एमएलसी और जेडीयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। दूसरी तरफ आरसीपी सिंह को केन्द्र में इस्पात विभाग का मंत्री पद मिलने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि उपेन्द्र का कद और बढ़ेगा। इसको देखते हुए नीतीश सरकार में लोगों की आस्था बढ़ाने के लिए उपेन्द्र ने चंपारण के वाल्मीकि नगर से अपनी यात्रा शुरू की है। वे चाय-भूंजा के साथ लोगों से चर्चा कर रहे हैं। इसके बाद वे फीडबैक नीतीश कुमार को देंगे। कुशवाहा वोट बैंक को भी एकजुट करने की मुहिम में वे लगे हैं।

बागियों को वापस ला रहे ललन सिंह
वहीं, पार्टी के सीनियर नेता मुंगेर सांसद ललन सिंह को पार्टी में बागियों को वापस लाने का जिम्मा दिया गया है। उन्हें नीतीश कुमार ने उन बागी नेताओं को वापस लाने को कहा है जो 2020 में टिकट नहीं मिलने या अन्य कारणों से अलग-थलग हो गए थे। उसमें एक नाम मंजीत सिंह का भी है। मंजीत सिंह कभी मंत्री नहीं रहे, फिर भी उन्हें राष्ट्रीय जनता दल में जाने से रोकने के लिए नीतीश कुमार ने ताकत लगा दी। मंजीत सिंह को पार्टी में शामिल कराकर प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया है। रूठे को मनाने का यह सिलसिला नीतीश कुमार आगे बढ़ाएंगे। कुमार ने अपनी पार्टी और सरकार की बेहतर ब्रांडिंग के लिए प्रवक्ताओं के पद में भी उलटफेर किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग में इस समय कितना फिट बैठते हैं………….

बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग में इस समय कितना फिट बैठते हैं.............

ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- तीसरा बच्चा हुआ है तो नहीं हैं आप नौकरी के लायक

ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- तीसरा बच्चा हुआ है तो नहीं हैं आप नौकरी के लायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend