कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा दिल्ली से वापस लौट आये हैं। यहां आने के बाद उन्होंने कहा कि तमाम विधायक और विधान पार्षद दिल्ली गए थे जहां सभी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि यह हमेशा होते आया है कि जब भी विधायक जीतते हैं दिल्ली जाकर अपने नेता से मिलते हैं। उसी सिलसिले में सभी विधायक और विधान पार्षद राहुल गांधी से मिलने गए थे। हम लोगों ने उनसे बात की है। उन्होंने कहा कि जो चर्चाएं हैं कि कांग्रेस पार्टी के टूटने की तो कांग्रेस पार्टी टूट नहीं रही है। कोई भी विधायक कहीं बात नहीं कर रहा है। यह हमलोगों ने राहुल गांधी को बताया है। दूसरी बात अध्यक्ष बदलने की आ रही है। हम लोगों ने कहा कि कोविड की वजह से किसी विधायक ने कोई काम नहीं किया है। पहले हम लोग बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे। इसके बाद २०२४ के लिए तैयारी करेंगे। अगर अध्यक्ष बदलने की बात होगी तो सात–आठ महीने बाद जो लोग अच्छा काम करेंगे‚ जो लगे कि बिहार को मजबूती दे सकता है‚ २०२४ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सक्षम है‚ उसको अध्यक्ष बनाने का काम किया जायेगा। जदयू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की जदयू अपने को देखे। मंत्री नहीं बनने पर ललन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा घंटों बात कर रहे हैं‚ लेकिन यह उनका अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विकास आज पूरे देश में दिख रहा है। जदयू सूरज को दीया ना दिखाये।
AAP की हार से इंडिया अलायंस की बेचैनी का सबब समझिये!
दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार ने जहां इंडिया गठबंधन की सियासी जमीन हिला कर रख...