ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सियासी उथल-पुथल के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने शुरू की ‘बिहार यात्रा’

UB India News by UB India News
July 11, 2021
in जदयू, पटना
0
सियासी उथल-पुथल के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने शुरू की ‘बिहार यात्रा’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना महामारी के बीच जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार से बिहार यात्रा की शुरुआत कर दी है. यात्रा की शरुआत उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही तरह बिहार के पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर से की है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद से पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. कैबिनेट विस्तार के बाद जिस तरह से जेडीयू में खींचतान जारी है. उसे देखते हुए उपेंद्र कुशवाहा पर सबकी नजर टिकी हुई है.

मुख्यमंत्री ने दिया ये निर्देश
सूत्रों की मानें बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने सभी जिलों के साथियों को निर्देशित किया है कि वे यात्रा के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा का पूरा समर्थन करें. ताकि जेडीयू को फिर से बिहार की नंबर वन पार्टी बनाया जा सके. मालूम हो कि राजनीतिक गलियारे में लगातार चर्चा हो रही है कि उपेंद्र कुशवाहा को अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

इस नियम की वजह से हो सकता है बदलाव
दरअसल, पार्टी एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत पर चलती है. ऐसे में आरसीपी सिंह जो हाल ही में केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं, वो दो पदों पर आसीन हैं. ऐसे में नेतृत्व में बदलाव होने की संभावना है. हालांकि, खुद कुशवाहा और पार्टी के दूसरे नेता इस बात को खारिज कर रहे हैं. इन्हीं संभावनाओं के बीच कुशवाहा शनिवार से बिहार यात्रा पर निकले हैं.

यात्रा की शुरुआत के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जेडीयू बिहार में फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनेगी. आरजेडी और कांग्रेस दरक रही है. कांग्रेस और आरजेडी में भी अंदरूनी कलह है. ये हमारे लिए शुभ है. सभी लोग संपर्क में हैं. लेकिन उनके यहां जो गड़बड़ी है, उसमें हमलोग नहीं है. आरजेडी में वरिष्ठ नेताओं को बेइज्जत किया जा रहा है. ऐसे में पार्टी का टूटना निश्चित है. कांग्रेस भी किसी तरह चल रही है. ये पूरी जनता देख रही है. वो पार्टी तोड़ने का आरोप हमारे ऊपर लगाते हैं, जो गलत है. पर अगर कोई हममें जुड़ना चाहता है, तो हम इस पर विचार कर सकते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
कमजोर पड़ते ‘चिराग’ से ‘श्याम’ रजक मिले

कमजोर पड़ते 'चिराग' से 'श्याम' रजक मिले

लालू प्रसाद को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी बाबा साहेब की भावना के अनुरूपः मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend