ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में तीनों आरोपित आतंकियों की आज कोर्ट में होगी पेशी

UB India News by UB India News
July 10, 2021
in अपराध, खास खबर, दरभंगा, पटना
0
दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में तीनों आरोपित आतंकियों की आज कोर्ट में होगी पेशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को हुए पार्सल बम ब्लास्ट मामले में NIA टीम नासिर, इमरान और कफील को गुरुवार को दिल्ली से पटना लेकर पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इन्हें लाया गया। तीनों की कल NIA कोर्ट में पेशी होगी। 9 जुलाई तक इन्हें कोर्ट ने रिमांड पर रखा था, जिसकी अवधि आज खत्म हो रही है। रिमांड अवधि पूरा होने के कारण आज शुक्रवार को इन तीनों आतंकियों के साथ इन लोगों के आका सलीम को भी पटना स्थित NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में अब तक कई अहम गिरफ्तारियां हो चुकी है. गिरफ्तार संदिग्‍ध आतंकियों में से तीन से NIA ने पिछले लगभग एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में लंबी पूछताछ की है. पूछताछ के बाद NIA टीम कफील, इमरान और नासिर को गुरुवार की शाम पटना लेकर आ गई थी. इन सभी को ATS की कड़ी सुरक्षा के बीच पटना स्थित ATS मुख्यालय में रखा गया है. बता दें कि पटना सिविल कोर्ट ने इन्हें 9 जुलाई तक रिमांड पर रखने का निर्देश दिया था, जिसके बाद NIA नासिर, इमरान और कफील को पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई थी.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

NIA के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में इन सभी को ATS की कड़ी सुरक्षा के बीच NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट से एक बार फिर से इनकी रिमांड मांगी जाएगी. अगर सलीम की तबीयत पूरी तरह ठीक रही तो उसे भी रिमांड पर देने की मांग NIA कोर्ट से की जाएगी.

गौरतलब है कि NIA ने नासिर मलिक और इमरान मलिक को हैदराबाद से बीते 30 जून को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दोनों को NIA कोर्ट में पेश किए जाने के बाद सात दिन के रिमांड पर भेजा गया था. गिरफ्तार दोनों आतंकी सगे भाई बताए जाते हैं. वे पूर्व में सिमी के लिए काम कर चुके हैं. इसके लिए करोड़ों की फंडिंग ISI और लश्कर के द्वारा की गई थी. इस मामले में शामली के कुछ नामी लेडीज सूट कारोबारी NIA के रडार पर हैं.

NIA ने UP ATS के सहयोग से सलीम और कफील को UP के शामली से 2 जून को गिरफ्तार किया था और तीन को पटना NIA कोर्ट में पेश किया था. इसके बाद NIA ने कफील को रिमांड पर देने की मांग कोर्ट से की थी. कोर्ट ने कफील को 6 दिनों के लिए NIA को रिमांड पर दे दिया था और सलीम को 6 दिनों की न्याययिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था.

बता दें कि 17 जून को दरभंगा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन से पार्सल उतारने के क्रम में ब्लास्ट हो गया था. इसके बाद से ही हमले के आतंकी कनेक्शन खंगाले जाने लगे थे. अब तक इस मामले में UP ATS ने शामली से सलीम और कफील नामक दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया था. वहीं, ISI के लिए काम करने वाले नासिर और इमरान को तेलंगाना ATS ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. फिलहाल NIA इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

2 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच में कोर्ट में पेश किया गया था। कफील को 6 दिन के रिमांड पर लिया गया था, जबकि सलीम की न्यायिक हिरासत में लिया गया था। NIA ने पूछताछ के बाद अब इन लोगों पटना लाया है अब इन चारों को एनआईए कोर्ट में पेशी की जाएगी।

पार्सल बम ब्लास्ट मामले में यूपी से गिरफ्तार दो आतंकी सलीम और कफील को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) की टीम शनिवार को पटना पहुंची थी। NIA की स्पेशल कोर्ट में पकड़े गए आतंकी कफील और सलीम को पेश किया गया था।

पेशी के दरम्यान NIA की तरफ से कफील की रिमांड मांगी गई, ताकि इस केस में उससे और पूछताछ की जा सके। इस पर कोर्ट ने अपनी सहमति प्रदान की और 6 दिनों का रिमांड दे दिया। वहीं, खराब तबीयत की वजह से सलीम के रिमांड की डिमांड नहीं की गई। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को बेउर जेल भेज दिया गया था।

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार दोनों आरोपी आतंकी इमरान और नासिर को शुक्रवार को पटना लाया गया था। एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ इन्हें बाहर लाया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इन्हें NIA ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

2 घंटे 42 मिनट ATS ऑफिस में नासिर और इमरान मलिक से बिहार ATS के अधिकारियों ने पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो ब्लास्ट की प्लानिंग से लेकर उसे अंजाम तक पहुंचाने के बारे में अधिकारियों ने पूछताछ की गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
क्या आरसीपी नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ?

क्या आरसीपी नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ?

लव जिहाद और धर्म परिवर्तन एक खतरनाक साजिश  …..

लव जिहाद और धर्म परिवर्तन एक खतरनाक साजिश .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend