ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या आरसीपी नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ?

UB India News by UB India News
July 9, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना, संपादकीय
0
क्या आरसीपी नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार की सियासत गर्म है. कहा जा रहा है कि क्या JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं. ? अगर नहीं तो अभी तक नीतीश कुमार ने एक भी बधाई का संदेश सोशल मीडिया के जरिए मंत्रिमंडल विस्तार पर क्यूं नहीं दिया?

कहते हैं इतिहास दोहराता है. जी हां! इस बात की चर्चा बिहार के राजनीतिक हलके में हो रही है. यह चर्चा मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से शुरू हुई है. कहा जा रहा है कि क्या JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं. अगर नहीं तो अभी तक नीतीश कुमार ने एक भी बधाई का संदेश सोशल मीडिया के जरिए मंत्रिमंडल विस्तार पर क्यूं नहीं दिया. वो भी तब जब JDU मंत्रिमंडल में शामिल हो चुकी है. सवाल इसीलिए उठ रहा है कि क्या JDU का इतिहास एक बार फिर से दोहराया जा रहा है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

दरअसल, कैबिनेट के विस्तार में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का मंत्री पद की शपथ लेना भी एक बड़ा संदेश देता है. वो भी तब जब जिनके ऊपर पार्टी ने पूरी ज़िम्मेदारी सौंपी थी. जाने माने वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे कहते हैं कि राजनीति में जब आपको पावर मिलता है तो सत्ता की महक आपको परेशान करने लगती है. 2015 में जब राजद और JDU ने मिलकर चुनाव लड़ा और बिहार की सत्ता पर भाजपा को हराकर कब्जा किया था, उस वक़्त JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव हुआ करते थे. महागठबंधन की सरकार बनने के कुछ महीने बाद ही शरद यादव लालू यादव के नज़दीकी होते चले गए और नीतीश कुमार की तल्खी लालू यादव के साथ बढ़ती चली गई.

एक समय ऐसा भी आया जब नीतीश कुमार ने लालू यादव का साथ छोड़ भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात JDU में उठाई. तब शरद यादव ने इस बात का कड़ा विरोध किया, लेकिन तब नीतीश कुमार ने शरद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी से हटने पर मजबूर कर दिया और खुद JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए. फिर कुछ दिन के बाद भाजपा की मदद से बिहार में NDA की सरकार बना मुख्यमंत्री भी बन गए.

2020 में नीतीश कुमार ने काम का बोझ बढ़ने का हवाला देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी ख़ाली कर अपनी जगह अपने करीबी और स्वजातीय आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवा दिया. आरसीपी सिंह जो 2019 में मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनते बनते रह गए थे. जब शपथ के दिन उन्हें भोज के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन तब मात्र एक सीट मिलने की वजह से नीतीश कुमार ये तय नहीं कर पा रहे थे कि किसे भेजें. ललन सिंह को या आरसीपी सिंह को. क्योंकि नीतीश कुमार के लिए दोनों ख़ास थे और नीतीश किसी भी एक को नाराज़ नहीं करना चाहते थे.

इस बार भी जब मोदी मंत्रिमंडल की चर्चा शुरू हुई तो बीजेपी से बातचीत के लिए नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को अधिकृत कर दिया. इस बार आर सी पी सिंह खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और वो पूरी तरह अधिकृत थे कि फ़ैसला क्या लेना है. बातचीत शुरू हुई और बात फिर से वहीं आकर फंस गई कि JDU को एक से ज़्यादा सीट नहीं मिलेगी. इस बार आरसीपी सिंह ने कोई रिस्क नहीं लिया और उन्होंने तय कर लिया कि इस बार एक अगर कोई बनेगा तो वही बनेंगे. भले ही नीतीश कुमार के 2019 में आनुपातिक प्रतिनिधित्व का हवाला दें.

इस सवाल पर कि क्या आरसीपी सिंह का फ़ैसला JDU के लिए सही है, इस सवाल पर JDU के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा कहते हैं कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जो भी फ़ैसला है उनका है. वहीं ललन सिंह के मंत्री नहीं बनाए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, लेकिन नीतीश कुमार ने अभी तक बधाई क्यूं नहीं दी इस पर उन्होंने कहा कि बधाई देने के कई तरिके होते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
लव जिहाद और धर्म परिवर्तन एक खतरनाक साजिश  …..

लव जिहाद और धर्म परिवर्तन एक खतरनाक साजिश .....

चीन ने सीमा समझौतों का पालन नहीं किया, रिश्तों की बुनियाद गड़बड़ाई : जयशंकर

चीन ने सीमा समझौतों का पालन नहीं किया, रिश्तों की बुनियाद गड़बड़ाई : जयशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend