ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरसीपी सिंह का पीएम मोदी के कैबिनेट में मंत्री बनना लगभग तय

UB India News by UB India News
July 7, 2021
in जदयू, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे काल में आज पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं. आज शाम राष्ट्रपति भवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसके लिए औपचारिक रूप से न्योता भेजा गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह यानी आरसीपी सिंह को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला किया है. राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते हैं.

आरसीपी सिंह की गिनती जदयू में नीतीश कुमार के बाद नंबर दो पर होती है. वह पार्टी के नीति निर्धारक भी रहे हैं. नीतीश कुमार के कई अहम फैसलों में आरसीपी सिंह की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है. सबसे खास यह कि वे नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के निवासी हैं. आरसीपी सिंह वर्ष 1998 से नीतीश कुमार के साथ हैं. लंबे समय तक वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के रूप में भी काम करते रहे.

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

लंबे समय से नीतीश के साथ
भारतीय प्रशासनिक सेवा के यूपी कैडर के अधिकारी रहे आरसीपी सिंह वर्ष 1996 में केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निजी सचिव थे. उसी वक्त नीतीश कुमार, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री बने. वर्ष 1998 में जब नीतीश कुमार केंद्र में रेल मंत्री बने तब उन्होंने आरसीपी सिंह को अपना विशेष सचिव बनाया. इसके बाद लगातार वह नीतीश कुमार के साथ रहे.

जेएनयू से ली उच्च शिक्षा
आरसीपी सिंह ने 2010 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस के तहत स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी. इसके बाद नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेज दिया. वर्तमान में जदयू से राज्‍यसभा सदस्‍य हैं. राजनीति में आने से पहले वे यूपी कैडर के आइएएस (IAS) रह चुके हैं. उन्‍होंने उच्‍च शिक्षा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से ग्रहण की है.

दो बेटियों में एक आईपीएस
आरसीपी सिंह का जन्‍म बिहार के नालंदा जिले के मुस्‍तफापुर में 6 जुलाई 1958 में हुआ था. उन्‍होंने पटना साइंस कॉलेज से बीए, इतिहास (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्‍त की. हाईस्‍कूल की पढ़ाई नालंदा जिले के हुसैनपुर से की है. 1982 में उनकी शादी गिरिजा देवी से हुई है।.1984 में उन्‍होंने यूपीएससी की प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल की. उनकी दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी लिपि सिंह 2016 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post
43 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, कई मंत्रियों की छुट्टी, अच्छा काम करने वालों को मिलेगा प्रमोशन

43 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, कई मंत्रियों की छुट्टी, अच्छा काम करने वालों को मिलेगा प्रमोशन

आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो का इस्तीफा तो मध्यप्रदेश सिंधिया की हुई इंट्री

आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो का इस्तीफा तो मध्यप्रदेश सिंधिया की हुई इंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend