प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम को किया जाएगा। सूत्रा द्वारा बताया जा रहा है कि आज शाम को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मौजूदा मंत्रिमंडल से कई नेताओं को हटाया गया और कई नेताओं से उनका इस्तीफा ले लिया गया। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गंगवार मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के बरेली से सांसद हैं। इससे पहले शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और महिला बाल विकास मंत्रालय से देबाश्री चौधरी, रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे।
प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वालों में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र से सांसद प्रीतम मुंडे, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस और जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह सहित कुछ अन्य नेता शामिल हैं।
आज होने वाले अहम फेरबदल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों को प्रमोट किया जा सकता है. जिन मंत्रियों को ‘प्रमोट’ किए जाने की संभावना है, उनमें किरेन रिजीजू, अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, पुरषोत्तम रुपाला, मानुष मंडाविया और जीके रेड्डी शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन मंत्रियों के परफॉर्मेंस से पीएम मोदी खुश हैं और उन्हें इसका इनाम मिल सकता है. रिजीजू इस समय खेल राज्य मंत्री हैं जबकि पुरी के साथ उड्डयन मंत्रालय का चार्ज हैं. हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर वित्त राज्य मंत्री हैं.
इसी तरह जीके रेड्डी गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं जबकि पुरषोत्तम रूपाला पंचायती राज, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं, परन्तु इस समय इसमें 52 मंत्री हैं. इसका अर्थ यह है कि 29 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है.
माना जा रहा है कि पांच राज्यों में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों तथा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राज्यों के भीतर मौजूद क्षेत्रों पर भी इस फेरबदल में फोकस किया जाएगा.सरकारी सूत्रों का यह भी कहना है कि नए मंत्रिमंडल में डॉक्टरेट, MBA, स्नातकोत्तर तथा पेशेवरों को शामिल किया जाएगा, ताकि औसत शैक्षिक योग्यता को बेहतर किया जा सके. सूत्रों के मुताबिक, महिला मंत्रियों की संख्या भी बढ़ेगी, तथा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोगों को विशेष प्रतिनिधित्व दिया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्र सरकार के दो मंत्रियों दो केंद्रीय मंत्रियों रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा) , संतोष गंगवार (श्रम) और डॉक्टर हर्षवर्धन (स्वास्थ्य) ने इस्तीफा दे दिया है जबकि अभी तक केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है.
इनकी ताजपोशी की संभावना
- अनुप्रिया पटेल
- नारायण राणे
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- सर्बानंद सोनोवाल
- आरसीपी सिंह
- पशुपति पारस
- मीनाक्षी लेखी
- भूपेंद्रयादव
- अजय भट्ट, सांसद नैनीताल
- अजय मिश्रा
- कपिल पाटिल
- भागवत कराड
- डॉ. भारती पवार
- शोभा करांदलाजे
- सुनीता दुग्गल
- शांतनु ठाकुर, सांसद, प. बंगाल
- अनुराग ठाकुर
- पुरुषोत्तम रुपाला
- जी किशन रेड्डी
इनकी हुई छुट्टी
- डॉक्टर हर्षवर्धन
- रमेश पोखरियाल निशंक
- संतोष गंगवार
- संजय धोत्रे
- बाबुल सुप्रियो
- राव साहेब दानवे पाटिल
- सदानंद गौड़ा
- रतन लाल कटारिया
- प्रताप सारंगी
- देबोश्री चौधरी
- थावरचंद गहलोत
- अश्विनी चौबे