ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में विधानसभा के बाहर भाजपा की अलग असेंबली, कालीदास कोलंबर को नियुक्त किया अध्यक्ष

UB India News by UB India News
July 7, 2021
in खास खबर, पटना, पश्चिम बंगाल
0
महाराष्ट्र में विधानसभा के बाहर भाजपा की अलग असेंबली, कालीदास कोलंबर को नियुक्त किया अध्यक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के 12 विधायकों के निलंबन के विरोध में पार्टी ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर अलग से अपनी असेंबली बना दी और उस असेंबली का अध्यक्ष विधायक कालीदाल कोलंबर को नियुक्त किया है। अपने विधायकों के निलंबर के विरोध में पार्टी ने यह कदम उठाया है और उस असेंबली को भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित किया है। भाजपा ने जिस नई विधानसभा को बनाया है उसमें महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को कोसा गया है,

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के चेंबर में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने के आरोप में भाजपा के 12 विधायकों को 1 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अनिल परब ने पेश किया था, जो ध्वनि मत से पारित हुआ। अनिल परब ने कहा कि ‘निलंबन की अवधि के दौरान सभी 12 विधायकों को मुंबई और नागपुर में विधानमंडल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

अपने विधायकों के निलंबन का भारतीय जनता पार्टी जमकर विरोध कर रही है, इसी विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा भवन के बाहर समानांतर एक अपनी अलग विधानसभा चलाना शुरू किया और उसमें अध्यक्ष की नियुक्ति करके सरकार को कोसा गया।

भारतीय जनता पार्टी के कुल 12 विधायकों को निलंबित किया गया है। संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भटकलकर, पराग अलवानी, हरीश पिंपले, योगेश सागर, जय कुमार रावत, नारायण कुचे, राम सतपुते और बंटी भांगड़िया को विधानसभा से निलंबित किया गया है। घटना के बाद पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव और भाजपा विधायक एंव पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने-अपने पक्ष सामने रखे।

निलंबन को लेकर भास्कर जाधव ने कहा कि ‘महाराष्ट्र के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ। मेरे सामने का माइक तोड़ दिया। बीजेपी के विधायकों ने मुझे मां-बहन की गालीयां दीं। इन्हे रोकने की कोशिश की तो जैसे गुंडे होते हैं, वैसे बीजेपी के विधायकों ने व्यवहार किया।’ उन्होंने कहा कि ‘विपक्ष झूठे आरोप लगा रहा हैं कि मैंने उनको गाली दी।’

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा। विधानसभा में फडणवीस ने कहा था, ”यह एक झूठा आरोप है और विपक्षी सदस्यों की संख्या को कम करने का प्रयास है। ऐसा इसलिये किया गया क्योंकि हमने स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटे पर सरकार के झूठ को उजागर किया है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
आशा करते हैं कि भगवान अगले साल रथयात्रा की इजाजत देंगे :सुप्रीम कोर्ट

आशा करते हैं कि भगवान अगले साल रथयात्रा की इजाजत देंगे :सुप्रीम कोर्ट

मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार : बिहार में हलचल तेज , आरसीपी सिंह हुए दिल्ली रवाना

मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार : बिहार में हलचल तेज , आरसीपी सिंह हुए दिल्ली रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend