ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरजेडी का 25वां स्थापना दिवस : लालू ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले- बहुत जल्द आप सबके बीच आउंगा

आरजेडी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भरत शर्मा ब्यास ने लोकगीत गाए. मौके पर आरजेडी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं.

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, राजद
0
आरजेडी का 25वां स्थापना दिवस : लालू ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले- बहुत जल्द आप सबके बीच आउंगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का वर्चुअल तरीके से सोमवार को उद्घाटन किया. दिनभर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव ने करीब साढ़े तीन साल के बाद पहली बार पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया. कार्यक्रम की शुरुआत करते ही उन्होंने कहा कि विषम परिस्थियों में हमारे साथी यह कार्यक्रम मना रहे हैं. इस मौक पर मैं सबको बधाई देता हूं. बहुत जल्द आप सबके बीच आउंगा.

पार्टी से जुड़े लोगों में काफी जोश और उत्साह

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

इधर, 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर पार्टी से जुड़े लोगों में काफी जोश और उत्साह है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस सिल्वर जुबली स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया जा रहा है. बिहार के गरीबों में और 12 करोड़ जनता में अब एक उम्मीद की किरण दिख रही है. यह स्थापना दिवस बिहार की राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी.

10 बजे सुबह से हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
आरजेडी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भरत शर्मा ब्यास ने भोजपुर लोकगीत गाए. मौके पर आरजेडी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. तेजस्वी यादव, शिवानंद तिवारी, मनोज कुमार झा, डॉ. कांति सिंह, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक समेत सभी लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिख रहा था.

आरजेडी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर एक नजर

10:00 बजे सुबह से 10:45 तक – सांस्कृतिक समारोह.
10:50 बजे- रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण.
11:00 बजे- लालू यादव द्वारा कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन.
11:15 बजे- स्वागत भाषण.
11:30 बजे- पार्टी के वरीय नेताओं का भाषण.
12:30 बजे- अध्यक्षीय भाषण.
12:45 बजे- मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव का भाषण.
01:20 बजे- राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाषण.
01:30 बजे- धन्यवाद प्रस्ताव.
01:40 बजे- शोक प्रस्ताव.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
राजनीति के लिए हो रहा लालू का इस्तेमाल: जदयू

राजनीति के लिए हो रहा लालू का इस्तेमाल: जदयू

लोग नहीं भूले वह दिन, फोटो हटाने-लगाने से फर्क नहीं : सुशील कुमार मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend