ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजधानी पटना सियासत का मंडे ,चिराग पासवान आज हाजीपुर से शुरू करेंगे ‘आशीर्वाद यात्रा’

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, लोजपा
0
राजधानी पटना सियासत का मंडे ,चिराग पासवान आज हाजीपुर से शुरू करेंगे ‘आशीर्वाद यात्रा’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश की राजनीति में आज सोमवार का दिन काफी गहमागहमी भरा रहने वाला है। चिराग गुट और पारस गुट दोनों स्व. रामविलास पासवान की जयंती मनाने के लिए सड़़क पर उतरेंगे। दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल सोमवार को ही अपना २५वां स्थापना दिवस मना रहा है। लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की ०५ जुलाई को उनकी कर्मस्थली हाजीपुर की सुल्तानपुर बस्ती में आयोजित जयंती समारोह के बाद उनके पुत्र एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (चिराग गुट) की ओर से आशीर्वाद यात्रा को लेकर एक बड़ी तैयारी की गई है। लोजपा (चिराग गुट) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजू तिवारी ने पूर्व सांसद रेणु देवी‚ पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी और पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडे की मौजूदगी में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान सभी संप्रदायों एवं वर्गों के दिल में बसते थे। जयंती समारोह के साथ ही आशीर्वाद यात्रा में हर वर्ग के लोगों की स्वतः हिस्सेदारी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरदराज इलाकों से लोग हाजीपुर की सुल्तानपुर बस्ती में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी लगातार लेने में जुटे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि लोजपा संस्थापक में लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की छवि देखते हैं और लोगों का कहना भी है कि लोजपा संस्थापक अंबेडकर जी का दूसरा रूप हैं। लोजपा में पारस गुट और चिराग गुट में चल रही खींचतान को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हाल में हुए बिहार विधानसभा के चुनाव के संबंध में निर्वाचन आयोग ने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान से खर्च का ब्योरा मांगा है तो ऐसे में समझा जा सकता है कि आयोग भी श्री पासवान को ही अध्यक्ष मान रहा है। लोजपा चिराग गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री पासवान सोमवार को यहां के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद पटना उच्च न्यायालय के निकट बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद हाजीपुर में शिरोमणि बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके तुरंत बाद वह हाजीपुर के सुल्तानपुर में लोजपा संस्थापक की जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे और इस क्रम में वह १० जिलों का दौरा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा और आशीर्वाद यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में लोग जुड़ेंगे जो अब तक के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगा। ज्ञात हो कि स्व. रामविलास पासवान की जयंती मनाने के लिए होड़़ मची है।

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के सांसद चिराग पासवान अपने पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर आज बिहार के हाजीपुर से ‘आशीर्वाद यात्रा’ शुरू कर रहे हैं. चिराग के नेतृत्व वाले खेमा ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी समूह से जारी लड़ाई के बीच सड़क पर उतर रहे हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

चिराग ने कहा कि हाजीपुर से यात्रा शुरू करने का यह महत्वपूर्ण फैसला फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि रामविलास पासवान कई बार यहां से लोकसभा के लिए चुने गए और अब सदन में इस सीट का प्रतिनिधित्व पशुपति पारस कर रहे हैं. चिराग ने कहा कि हाजीपुर उनके पिता की कर्मभूमि थी. यह यात्रा बिहार के प्रत्येक जिले से होकर गुजरेगी और इसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय परिषद आयोजित होगी और पटना में एक जनसभा की जाएगी. यात्रा करीब दो महीने में संपन्न होगी.

चिराग पासवान के आज के कार्यक्रम को देखें एक नजर में

चिराग सुबह 9 बजे दिल्ली स्थित अपने घर 12-जनपथ से ‘आशीर्वाद यात्रा’ पर निकलेंगे.
सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से निकलेंगे और दोपहर 12.30 बजे तक पटना पहुंचेंगे.
दोपहर 1.10 बजे पटना हाईकोर्ट में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.
दोपहर 2.20 बजे वैशाली जिले के हाजीपुर में राजा शैलेश नगर में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.
दोपहर 2.50 बजे हाजीपुर के सुल्तानपुर गांव में रामविलास पासवान की जयंती समारोह में शामिल होंगे और आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. सुल्तानपुर वो जगह है जहां 1977 में हाजीपुर लोकसभा चुनाव के लिए रामविलास पासवान की पहली राजनीतिक सभा हुई थी (इसके पहले वो खगड़िया से विधायक थे).
बता दें कि एलजेपी का पारस गुट भी आज पटना में प्रदेश कार्यालय में रामविलास पासवान की जयंती मनाएगा. वहीं, चिराग पासवान का गुट भी अपने तरीके से इस जयंती को मनाने वाला है. आज एलजेपी के दोनों गुट के नेता अपने-अपने तरीके से लोगों को पार्टी पर अपने दावे को लेकर अपनी बात रखते नजर आएंगे.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
आरजेडी का 25वां स्थापना दिवस : लालू ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले- बहुत जल्द आप सबके बीच आउंगा

आरजेडी का 25वां स्थापना दिवस : लालू ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले- बहुत जल्द आप सबके बीच आउंगा

राजनीति के लिए हो रहा लालू का इस्तेमाल: जदयू

राजनीति के लिए हो रहा लालू का इस्तेमाल: जदयू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend