ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जब अपनों ने साथ नहीं दिया तो मैं दूसरी पार्टियों पर अंगुली उठाने की हैसियत नहीं रखता:चिराग पासवान

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, लोजपा
0
जब अपनों ने साथ नहीं दिया तो मैं दूसरी पार्टियों पर अंगुली उठाने की हैसियत नहीं रखता:चिराग पासवान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जब अपनों ने साथ नहीं दिया तो मैं दूसरी पार्टियों पर अंगुली उठाने की हैसियत नहीं रखता. अगर मेरे परिवार वालों का आज साथ होता तब ही मैं दूसरों के बारे में आज सोचता. यह बातें एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने कही.

सांसद चिराग पासवान ने कहा, “पापा (रामविलास पासवान) हमेशा कहते थे कि हर बड़ी समस्या का हल बातचीत से हो सकता है. जब मेरे चाचा (पशुपति पारस) को पार्टी से अलग होना था तो किसी ने मुझसे बात तक नहीं की. अगर मेरे चाचा या भाई किसी ने बात की होती तो आज समस्या का हल हो सकता था.”

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

बातचीत के दौरान एक सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान ने हमेशा पार्टी को साथ लेकर चला. उनके जाने के बाद चाचा को भी पार्टी को साथ लेकर चलना चाहिए था. मैं उनका बेटा हूं, वो मुझे बैठाते बात करने के लिए. अगर उनको मंत्री बनना था तो वो खुद कहते. मैं पार्टी से बात कर उनके नाम के लिए ही सुझाव देता.

‘पार्टी में हर फैसला सबकी सहमति से लिया गया’

चिराग पार्टी में अकेले फैसला लेते हैं वो किसी से बात नहीं करते हैं, इसपर जवाब देते हुए चिराग पासवन ने कहा कि पशुपति पारस एक फैसला बता दें जिसे उन्होंने अकेले लिया हो. चुनाव की रणनीति और टिकट के बंटवारे तक सबकी राय ली गई थी. सभी सांसदों में नाराजगी थी जिसके बाद पार्टी ने अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया था.

चिराग पासवान ने कहा, “मैं अकेले फैसले लेता तो 95 प्रतिशत पार्टी के लोग आज मेरे साथ नहीं होते. अगर अकेले मैंने सबकुछ किया है तो चाचा को बैठाकर पूछना चाहिए था, वो मुझे डांटते. पापा खुद भी चाहते थे कि एलजेपी अकेले चुनाव लड़े. क्योंकि नीतीश कुमार ने भी पापा को धोखा दिया है.

‘व्यक्तिगत तौर पर नीतीश कुमार से बैर नहीं’
नीतीश कुमार से बैर और बीजेपी के साथ, इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि उनके संस्कारों में बैर कहीं नहीं है. उन्हें नीतीश कुमार की नीतियों से नाराजगी है. व्यक्तिगत तौर पर कोई बैर नहीं है. जब भी नीतीश कुमार मिलेंगे मैं उनका पैर छूकर ही आशीर्वाद लूंगा.

नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना को लेकर चिराग ने कहा कि वो नहीं जानते कि सात निश्चय से बिहार का कितना विकास हो पाएगा. मुख्यमंत्री नली गली बनाने की योजना बनाते हैं, लेकिन प्रदेश के युवा बाहर जाकर पढ़ाई करते हैं और वहीं नौकरी करते हैं. मां-बाप जब बुढ़े हो जाते हैं तब वे उनका हाल-चाल लेने के लिए गांव जाते हैं. आज भी बिहार में पलायान नहीं रुका है. वो दो घंटे के ऑपरेशन के लिए खुद दिल्ली जाते हैं हजार किलोमीटर. अगर बिहार के किसी बुजुर्ग को जाना हो तो कैसे जाएगा हजार किलोमीटर.

अहमदाबाद के दौरे को लेकर कहा कि यह उनका पर्सनल ट्रिप था. इसे राजनीति से जोड़कर ना देखा जाए. जो भी कयास लगाए जा रहे हैं उसका कहीं से कोई मतलब नहीं है.

एक सवाल पर कि तेजस्वी ने कहा है कि डेढ़ से दो महीने में बिहार में सरकार गिर जाएगी इस पर कहा कि वो इस बात से सहमत हैं. क्योंकि पटना के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद उन्होंने कहा था कि यह सरकार डेढ़ से दो साल चलने वाली है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
लॉकड़ाउन से मरीजों की संख्या में आ रही कमी : नीतीश

कोरोना को लेकर सचेत और जागरूक रहें लोगः नीतीश

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से रिमांड़ पर हो रही पूछताछ

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से रिमांड़ पर हो रही पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend