ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुशेश्वरस्थान के जदयू विधायक शशि भूषण हजारी, लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन

UB India News by UB India News
July 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, दरभंगा, दुर्घटना
0
कुशेश्वरस्थान के जदयू विधायक शशि भूषण हजारी, लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू विधायक शशिभूषण हजारी का आज सुबह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शशिभूषण हजारी दरभंगा के कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में गुरुवार की सुबह 3:45 पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

जानकारी के अनुसार शशिभूषण हजारी को लीवर में संक्रमण था. इसके साथ उन्हें कई अन्य तरह की परेशानियां भी थी. बताया जाता है कि गंगाराम अस्पताल दिल्ली में इलाजरत हजारी की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

साल 2010 में शशिभूषण हजारी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वह जदयू में शामिल हो गये. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता और फिर 2020 के चुनाव में भी जीत दर्ज की.

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू के नेता महेश्वर हजारी के संबंधी शशिभूषण हजारी के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उनके विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक के निधन की सूचना से शोक की लहर है.

जानकारी के मुताबिक दिवंगत विधायक हेपेटाइटिस बी की बीमारी से ग्रसित थे और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया. बिहार विधानसभा में उपाध्यक्ष और जेडीयू के सीनियर लीडर महेश्वर हजारी समेत विभिन्न नेताओं ने शशिभूषण हजारी के निधन पर शोक जताया है. शशिभूषण हजारी दरभंगा के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते थे.

2010 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव जीतने वाले शशिभूषण हजारी ने इस बार जीत का हैट्रिक लगाया था. वह बीजेपी छोड़कर जेडीयू में आए थे और 2015 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ा था. 2015 के चुनाव में वो लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे थे जबकि 2020 के चुनाव में भी उन्होंने अपनी जीत को कायम रखा. साल 2010 के विधानसभा चुनाव में शशिभूषण हजारी ने लोक जनशक्ति पार्टी के दिवंगत नेता रामचंद्र पासवान को हराया था वहीं 2015 के चुनाव में महागठबंधन की ओर से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
सीपीसी की 100वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने दी फिर दुनिया को धमकी, आंख दिखाई तो देंगे करारा जवाब

सीपीसी की 100वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने दी फिर दुनिया को धमकी, आंख दिखाई तो देंगे करारा जवाब

शिक्षा का डिजिटल होना आज समय की मांग है- प्रधानमंत्री मोदी

शिक्षा का डिजिटल होना आज समय की मांग है- प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend