ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जल्द हो सकते हैं बिहार पंचायत चुनाव, पटना में 10 चरणों में वोटिंग के संकेत, चुनाव आयोग ने तेज की तैयारी

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
सितंबर में शुरू हो सकता है पंचायत चुनाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पटना जिले में 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। आयोग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह से पंचायत चुनाव के लिए कोषांग का गठन शुरू हो जाएगा। हालांकि यह तय नहीं हो पाया है कि चुनाव की तिथि क्या होगी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अगस्त महीने में चुनाव संभावित हो सकता है।

आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पंचायत चुनाव कराने वाले कर्मचारियों की अभी से ही सूची तैयार की जाए। उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। ईवीएम कहां रखा जाएगा तथा इसका भौतिक सत्यापन कब और कैसे होगा, इस संदर्भ में जिला प्रशासन अभी से ही तैयारी शुरू कर दे। इसके अलावा चुनाव से संबंधित सभी प्रकार के कोषांग गठन करने का निर्देश दिया गया है।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

पटना में प्रखंडों में चरणवार चुनाव की सूची
पहला चरण 270 मसौढ़ी
दूसरा चरण 265 धनरूआ
तीसरा चरण – 167 पुनपुन, 19 संपतचक, 101 पटना सदर
चौथा चरण – 248 नौबतपुर और 207 फुलवारीशरीफ
पांचवा चरण 253 तथा 204 दानापुर
छठवां चरण. 304 पालीगंज तथा 175 दुल्हिन बाजार
सातवां चरण – 184 फतुहा 102 दनियावां 101 खुसरूपुर तथा 105 अथमलगोला
आठवां चरण – 215 पंडारक, 107 घोसवारी तथा 181 मोकामा
नवां चरण – 288 बिहटा तथा 218 विक्रम
दसवां चरण- 220 बख्तियारपुर, 200 बाढ़ तथा 30 बेलछी

पंचायत चुनाव के मद्देनजर दूसरे राज्यों से ईवीएम मंगाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिया है। आयोग ने इसके लिए समय सीमा भी तय कर दी है। जिलों के डीएम को निर्देश दिया गया है कि 10 जुलाई तक दूसरे राज्यों से ईवीएम मंगा लें। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आयोग ने शनिवार को सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। आयोग ने जिलों को चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश भी दिया।

आयोग ने जिलों से कहा है कि चुनाव के मद्देनजर मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का आकलन कर आयोग को रिपोर्ट करें। आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने कहा- जिलों को यह बताया गया है कि उन्हें किन राज्यों से ईवीएम मंगाना है। लगभग सभी राज्यों से ईवीएम मंगाई जानी है। सभी जिलों को बूथों के हिसाब से मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का आकलन करने का भी निर्देश दिया गया है। आयोग ने सभी डीएम को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने के लिए भी कहा है। हाल ही में कई पंचायत क्षेत्र नगर निकाय में शामिल किए गए हैं। उसे ध्यान में रखकर वोटरों और अन्य स्थिति पर अविलंब रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा मतदान सामग्री के बारे में भी दिशा-निर्देश दिया गया है।

हर बूथ के लिए 6 ईवीएम चाहिए होगी

7 से 8 लाख ईवीएम की होगी जरूरत
पंचायत चुनाव के लिए आयोग को सात से आठ लाख ईवीएम की आवश्यकता होगी। बिहार में पहली बार ईवीएम से पंचायत चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। ईवीएम को लेकर पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच बैठक हुई थी, जिसमें ईवीएम की उपलब्धता को लेकर सहमति बन गई है, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग को ईवीएम को दूसरे राज्यों से बिहार लाना होगा। ईवीएम की उपलब्धता के लिए 24 राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और 14 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयोग को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने एम टू मॉडल की ईवीएम उपलब्ध कराने पर अपनी सहमति दी है।

छह पदों के लिए होना है चुनाव
पंचायताें में 6 पदों के लिए चुनाव होना है। इस हिसाब से एक बूथ पर 6 ईवीएम की आवश्यकता होगी। सितंबर-अक्टूबर में बिहार में पंचायत का चुनाव संभावित है। इसे ध्यान में रखकर ही दूसरे राज्यों से ईवीएम मंगाने की समय सीमा तय की गई है, ताकि उसी के अनुसार चुनाव का कार्यक्रम तय करने में दोबारा कोई अड़चन न आए। गौरतलब है कि केंद्रीय व राज्य निर्वाचन आयाेग के बीच ईवीएम काे लेकर फंसे पेच के कारण पंचायत चुनाव काे लेकर निर्णय लेने में देरी हुई। इससे बिहार में पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पाया।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
बिहार विधानमंडल परिसर में डबल इंजन वाली सुशासनी नाव पर हिचकोले खाता “पागल विकास”

बिहार विधानमंडल परिसर में डबल इंजन वाली सुशासनी नाव पर हिचकोले खाता “पागल विकास”

संकट के दौर से गुजर रही LJP को मजबूत करने में जुटे चिराग पासवान

दलितों की बस्ती में लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend