ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दलितों की बस्ती में लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी

UB India News by UB India News
June 27, 2021
in लोजपा, वैशाली
0
संकट के दौर से गुजर रही LJP को मजबूत करने में जुटे चिराग पासवान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने उस जगह का चुनाव कर लिया है, जहां पर 5 जुलाई को उनके पार्टी प्रमुख चिराग पासवान अपना दम दिखाएंगे। चुना गया क्षेत्र उनके बगावती चाचा पशुपति कुमार पारस का संसदीय इलाका है। हाजीपुर में पासवान चौक के पास सुल्तानपुर गांव है। यह गांव दलितों की बस्ती है। इसी बस्ती में लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी। चिराग गुट वाले लोजपा की वैशाली जिला कमिटी ने इस इलाके का चयन किया है। इस बात की पुष्टि प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्‌ट ने की है।

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए शुक्रवार को हाजीपुर में एक मीटिंग भी हो चुकी है। चिराग पासवान अभी दिल्ली में हैं। उनके बिहार आने और फिर अलग-अलग जिलों में मूवमेंट का टाइम टू टाइम प्रोग्राम सेट किया जा रहा है जो फाइनल होने के अंतिम चरण में है। राजेश भट्‌ट के अनुसार 5 जुलाई को हाजीपुर के सुल्तानपुर में चिराग पासवान सबसे पहले पहुंचेंगे। गांव में दलितों के बीच वह अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की जयंती मनाएंगे। इसके बाद उनकी आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी।

RELATED POSTS

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

नीतीश सरकार की खामियों को करेंगे उजागर
पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को हर प्वाइंट पर घेरा था। बढ़ते अपराध, खराब लॉ एंड ऑर्डर, बेराजगारी और सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी को नहीं मिलने को उन्होंने अपना मुद्दा बनाया था। अब एक बार फिर से चिराग पासवान उसी मूड में नजर आने वाले हैं। अपनी आशीर्वाद यात्रा के दौरान वह नीतीश सरकार की खामियों का उजागर करने वाले हैं। साथ ही नीतीश कुमार के इशारे पर जदयू के नेताओं ने लोजपा को जिस तरह से तोड़ा, जिस तरह की चालें चली गईं। इस मामले की भी हर एक बात वह जनता के सामने अपनी यात्रा के दौरान रखने वाले हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

by UB India News
June 16, 2026
0

'इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं- जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों...

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

by UB India News
June 3, 2026
0

जिस उम्र में लोग राम भजन करते हैं, उसी उम्र में एक वृद्ध को जेल की सलाखों के पीछे जाना...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

by UB India News
May 5, 2026
0

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद से सियासी पारा हाई है. हर राज्य के...

एनडीए में सब बात पर  चर्चा होगी और एक-दो दिनों में सब कुछ तय हो जाएगा……………….

राहुल गांधी थे वो वजह जिसने रामविलास पासवान को एनडीए में आने का मौका दिया, चिराग पासवान ने खुद खोली सियासत की परतें

by UB India News
December 13, 2025
0

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल में ही एक टेलिविजन चैनल से...

Next Post

तेजस्वी देख रहे हसीन सपना, सरकार पूरा करेगी 5 साल:सुशील कुमार मोदी

ग्रीस पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर

ग्रीस पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend