ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Twitter ने एक घंटे के लिए IT मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को किया ब्लॉक

UB India News by UB India News
June 26, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय
0
Twitter ने एक घंटे के लिए IT मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को किया ब्लॉक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के कथित तौर पर कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में ब्लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट पर काफी हंगामा बरपा. केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की रस्साकशी में यह एक अहम पड़ाव था. ट्विटर ने अमेरिका के डीएमसीए कानून के तहत केंद्रीय मंत्री का अकाउंट ब्लॉक किया था, जिसे घंटे भर बाद ही अनब्लॉक भी कर दिया गया. पता चला है कि ट्विटर ने यह कदम कॉपीराइट रिक्वेस्ट पर नजर रखने वाली वेबसाइट ल्यूपिन के हस्तक्षेप पर उठाया. पता चला है कि रविशंकर प्रसाद ने यह ट्वीट 2017 में विजय दिवस पर किया था. इसमें रविशंकर प्रसाद ने विजय दिवस की बधाई देते हुए संगीतकार एआर रहमान के गीत ‘मां तुझे सलाम’ का वीडियो पोस्ट किया था.

ट्वीट के साथ अपलोड वीडियो बना बखेड़े की जड़
रविशंकर प्रसाद के कथित कॉपीराइट उल्लंघन वाले ट्वीट का आर्काइव तो हासिल हो गया, लेकिन वीडियो कंटेंट नहीं मिल सका. सारी बखेड़े की वजह यह वीडियो ही बना है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ल्यूपिन नाम की वेबसाइट कॉपीराइट रिक्वेस्ट पर नजर रखती है. केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट में एआर रहमान का ‘मां तुझे सलाम’ गाना था, जिसका कॉपीराइट सोनी म्यूजिक कंपनी के पास है. यानी कंपनी को ये अधिकार है कि वह कॉपीराइट के तहत इस गाने के इस्तेमाल की शिकायत कर सकती है. यही नहीं, ट्विटर की भी अपनी नीति है कि अगर वाजिब शिकायत है तो कंटेंट ट्विटर से हटाया जा सकता है. कुछ ऐसा ही इस मामले में भी हुआ. हालांकि यह सवाल अभी भी अनुत्तरित है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाने से जुड़ी कई पोस्ट शेयर और लाइक की जाती है, तो उन पर ऐसा मामला क्यों नहीं बनता?

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

ट्विटर ने इस शिकायत पर उठाया यह कदम
ल्यूपिन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्विटर को सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट की तरफ से डीएमसीए का नोटिस भेजा गया था. सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट ने ट्विटर को इस ट्वीट को हटाने के लिए कहा, क्योंकि इसमें सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट का गाना था. बताते हैं कि सोनी म्यूजिक से इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ द फोटॉग्राफिक इंडस्ट्री ने 24 मई को ट्विटर से कॉपीराइट की शिकायत की. इसके बाद ट्विटर ने इस पर एक्शन लिया और 25 मई को मंत्री का अकाउंट एक घंटे के लिए लॉक किया गया. इसके साथ ही उस ट्वीट को भी हटा दिया गया. हालांकि न तो ट्विटर और न ही रविशंकर प्रसाद ने ये बताया है कि उस ट्वीट में जो वीडियो था उसका क्या कंटेंट था.

डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट कुछ ऐसा है
डीएमसीए अमेरिका का एक कॉपीराइट कानून है. इसे अक्टूबर 1998 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा लागू किया गया था. पूर्व राष्ट्रपति ने तब कहा था कि इस कानून को किसी कंटेंट चोरी होने से बचाने के लिए बनाया गया है. साथ ही चोरी होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद करना भी है. इस कानून के तहत सभी तरह के डिजिटल कंटेंट जैसे- ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट आते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के PA और PS गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के PA और PS गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

अयोध्या में जारी विकास कार्यों और राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक

अयोध्या में जारी विकास कार्यों और राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend