ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अयोध्या में जारी विकास कार्यों और राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. सुबह 11 बजे पीएम मोदी वर्चुअली विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में सीएम योगी भी शामिल होंगे.

UB India News by UB India News
July 2, 2021
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर
0
अयोध्या में जारी विकास कार्यों और राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राम नगरी अयोध्या में विकास कार्यों को लेकर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की. करीब 45 मिनट चली इस बैठक में मोदी ने अयोध्‍या का विजन डॉक्‍यूमेंट देखा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए. बैठक के दौरान अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई.

समीक्षा बैठक में लाइव प्रेजेंटेशन के जरिए पीएम मोदी को अयोध्या में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया गया. इसके अलावा पीएम मोदी ने बैठक के दौरान मौजूद रहे सभी अधिकारियों और मंत्रियों से फीडबैक लिया. मोदी ने सुझाव दिया कि राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या में सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बैठक में क्या बोले पीएम?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम ने बैठक में कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपने जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या जाने की इच्छा महसूस करनी चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में अयोध्या में विकास कार्य जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास में छलांग के प्रयास अभी से शुरू करने होंगे.
पीएम ने ये भी कहा कि जिस तरह भगवान राम में लोगों को एक साथ लाने की क्षमता थी, उसी तरह अयोध्या के विकास कार्यों को स्वस्थ जनभागीदारी की भावना से किया जाना चाहिए. उन्होंने इन विकास कार्यों में प्रतिभाशाली युवाओं के कौशल का लाभ उठाने को भी कहा.

बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बैठक में अपना मार्गदर्शन दिया. अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के साथ-साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर पीएम ने व्यापक विजन दिया. डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर हाई लेवल बैठक फिर होगी.

आचार्य सत्येंद्र दास ने जताई खुशी
आचार्य सत्येंद्र दास ने अयोध्या के विकास के लिए तैयार विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा के लिए पीएम मोदी और यूपी के सीएम के जुड़ने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है. जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इससे नहीं जुड़ेंगे, तब तक विकास कार्य धरातल पर नहीं दिखेंगे.

बैठक में कौन-कौन हुए शामिल?
पीएम मोदी के अलावा इसमें 13 सदस्य भी शामिल हुए. सीएम योगी के साथ ही प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, चीफ सेक्रेटरी के अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन, अपर मुख्य सचिव नगर विकास समेत अन्य विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद रहे.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के विकास कार्यों पर पूरी नजर रख रहे हैं. मोदी आज अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. ये समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे वर्चुअल होगी. बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. मोदी इस समीक्षा बैठक में अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट देखेंगे. इसके साथ ही वे अब तक किये गए कार्यों की समीक्षा करेंगे.

पीएम मोदी के अलावा इसमें 13 सदस्य भी शामिल होंगे. सीएम योगी के साथ ही प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, चीफ सेक्रेटरी के अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन, अपर मुख्य सचिव नगर विकास समेत अन्य विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे. प्रमुख सचिव आवास विकास प्रेजेंटेशन देंगे.

गौरतलब है कि बैठक के मद्देनजर अब तक की प्रगति के लिए शासन के अधिकारियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं. बैठक में पीएम मोदी राम मंदिर से लेकर सरयू घाट के सौंदर्यकरण और भगवान राम की प्रतिमा के प्रोजक्ट्स की समीक्षा करेंगे.

बता दें कि अयोध्या में विकास कार्यों के लिए अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी (ADA) की तरफ से 20 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाएं तैयार की गई हैं.

दूसरी अहम बैठक बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी मुख्यालय में होगी. बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आने वाले पांच राज्यों के चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. यह बैठक भी 11 बजे सुबह बुलाई गई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पिछले कई दशकों से खासकर सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का शिकार रहा है:भारत

पिछले कई दशकों से खासकर सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का शिकार रहा है:भारत

आज जून 27, 2021, रविवार का पंचांग

आज जून 27, 2021, रविवार का पंचांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend