ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NIA की टीम पहुंची जहानाबाद, नक्सलियों से जुड़े मामले की करेगी जांच

UB India News by UB India News
June 23, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, जहानाबाद
0
NIA की टीम पहुंची जहानाबाद, नक्सलियों से जुड़े मामले की करेगी जांच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम मंगलवार को बिहार के जहानाबाद जिले में नक्सली घटना की जांच करने की पहुंची. जिले के कड़ौना ओपी के बिस्टॉल गांव में नक्सली परशुराम सिंह उर्फ नंदलाल जी के घर पर एनआईए की टीम ने पहुंच कर छानबीन शुरू की. जहानाबाद पुलिस के साथ बिस्टॉल गांव पहुंची एनआईए की तीन सदस्यीय टीम ने परशुराम सिंह के घर और बगीचे का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त किए गए थे. जब्त किए गए विस्फोटक और हथियार की तादाद को देखते हुए विशेष कोर्ट की पहल पर 21 जून को जांच का ज़िम्मा एनआईए को सौंपा गया है.

एसटीएफ ने बरामद किया था विस्फोटक

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

बताते चलें कि एसटीएफ द्वारा 31 मार्च, 2021 को गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिला के बन्धुचक गांव में छापेमारी कर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले गौतम सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर जहानाबाद के कड़ौना ओपी के बिस्टॉल गांव में छापेमारी कर परशुराम सिंह उर्फ नन्दलाल जी सहित एक और नक्सली को गिरफ्तार किया गया था.

उनके घर के गोदाम और बगीचे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया था. विस्फोटक पदार्थ की मात्रा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिस्टॉल गांव से कड़ौना ओपी तक जब्त सामग्री को लाने में कई ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया था.

क्या कहते हैं एसडीपीओ?
एनआईए की टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि तमाम मामलों की जांच को लेकर एनआईए की टीम गांव पहुंची है और बारीकी से जांच कर रही है. आखिर इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक क्यों जमा करके रखा गया था? इन विस्फोटकों को कहां सप्लाई करना था? इस बात की जांच करने के लिए एनआईए की टीम यहां पहुंची है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 2, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

Next Post
अफगानिस्तान में आने वाले दिनों में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी

अफगानिस्तान में आने वाले दिनों में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी

श्याम प्रताप सिंह बना उमर गौतम, 1000 लोगों के धर्मांतरण पर कबूलनामा!

श्याम प्रताप सिंह बना उमर गौतम, 1000 लोगों के धर्मांतरण पर कबूलनामा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend