ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पेट्रोल डीजल ने उड़ाए होश, पटना में दाम 99 भोपाल में 105 के पार , रोजमर्रा सब्जियों के दाम छूने लगे आसमान

UB India News by UB India News
June 18, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, पटना
0
पेट्रोल डीजल ने उड़ाए होश, पटना में दाम 99 भोपाल में 105 के पार , रोजमर्रा सब्जियों के दाम छूने लगे आसमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाहाकारी वृद्धि का सिलसिला जारी है। तेल कंपनियों ने गुरुवार की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। आज शुक्रवार 18 जून 2021 को पेट्रोल की कीमतों में 23-27 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। दिल्‍ली में पेट्रोल का दाम 27 पैसे और डीजल का दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। अब यहां पेट्रोल 96.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 103.08 रुपये और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में आज पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 90.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्‍नई में पेट्रोल 98.14 रुपये और डीजल 92.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

पटना में पेट्रोल 99 के पार
देश में पेट्रोल कई शहरों में 100 रुपये के पार चला गया है। वहीं पटना में आज पेट्रोल 99 रुपये का हो गया है। वहीं डीजल 93.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। भोपाल में तो पेट्रोल 105.13 रुपये पर है तो डीजल 96.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। अन्य शहरों की बात करें तो हैदराबाद में आज पेट्रोल 100.74 रुपये और डीजल 95.59 रुपये प्रति लीटर पर है। बेंगलुरु में भी आज कीमतों ने सेंचुरी पूरी कर ली। यहां आज पेट्रोल 100.17 रुपये और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर पर है। जयपुर में आज पेट्रोल 103.57 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर पर है। लखनऊ में आज पेट्रोल 94.14 और डीजल 88.10 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में आज पेट्रोल 94.25 रुपये और डीजल 88.18 रुपये प्रति लीटर और चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 93.22 रुपये और डीजल 87.34 रुपये प्रति लीटर पर है।

बिहार में सौ के पार वाले जिले (भाव प्रति लीटर रुपये में)
अररिया – 100.53 ,बांका- 100.09,भागलपुर – 100.79,पूर्वी चंपारण – 100.20,जमुई -100.51,कैमूर -100.21,कटिहार -100.36,किशनगंज -100.60,
लखरीसराय – 100.08,मुंगेर – 100.08,सीतामढ़ी- 100.02,सुपौल – 100.03, पश्‍चिम चंपारण- 100.76

99 रुपये से ऊपर वाले जिले
अरवल – 99.25,औरंगाबाद – 99.42,भोजपुर – 99.58,बक्‍सर – 99.81,दरभंगा- 99.62,गया- 99.39,गोपालगंज – 99.89,जहानाबाद- 99.13,खगडि़या – 99.07,मधेपुरा – 99.53,मधुबनी- 99.88,मुजफ्फरपुर -99.34,नालंदा – 99.28,नवादा – 99.61,पटना -99.29, पूर्णि‍या – 99.83,रोहतास -99.99,सहरसा – 99.46,सारण – 99.23,सीवान- 99.76,शेखपुरा – 99.93,शिवहर – 99.90,वैशाली – 99.25,

99 से नीचे रहने वाले जिले
बेगूसराय – 98.53, समस्‍तीपुर – 98.87

देश में एक तरफ कोरोना वायरस तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने जनता की जीना मुहाल कर दिया है. लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर अब रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों पर पड़ने लगा है. देश में कई जगह प्याज, मटर और खीरा जैसी सब्जियों के दाम में 15 से 20 रुपए प्रति किलो की बढोतरी दर्ज की गई है. मंडी के कारोबारियों को कहना है कि आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और बढ़ेंगे.

आलू की कीमतों में इजाफा नहीं

महंगाई ने जनता की जेब पर ऐसा डाका डाला है कि मंडियों में 25 रुपए में बिकने वाला प्याज अब 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा है. यही हाल मटर और टमाटर का भी है. मटर की कीमत पहले 60 से 70 रुपए प्रति किलो थी, लेकिन अब 80 रुपए से 90 रुपए प्रति किलो हो गई है. हालांकि आलू अभी भी 20 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है.

कई राज्यों में बारिश से खराब हुई फसल

दिल्ली की आजादपुर मंडियों के कारोबारियों का कहना है कि पिछले दिनों डीजल के दाम बढ़ने से माल बाढा बढ़ गया है, जिसकी वजह से अन्य राज्यों से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं. सब्जियों के महंगा होने के पीछे एक कारण मानसून भी है. पिछले दिनों महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश होने की वजह से कई सब्जियों की फसल खराब हुई है.

मंडियों में सब्जियों के दाम क्या हैं?
आलू- 20 रुपए किलो
प्याज- 40 रुपए किलो
मटर- 90 से 110 रुपए किलो
बीन्स- 90 से 110 रुपए किलो
टमाटर- 20 रुपए किलो
खीरा- 35 से 40 रुपए किलो
भिंडी- 35 से 40 रुपए किलो
तोरी- 40 से 45 रुपए किलो
बैगन- 40 से 50 रुपए किलो
फूलगोभी- 80 से 95 रुपए किलो
लौकी- 35 से 40 रुपए किलो
अप्रैल-मई 2021 के बीच किन चीजों के दाम बढ़े?

ईंधन तेल की कीमतों में 38 फीसदी का इजाफा.
दाल की कीमतों में दस फीसदी की बढ़ोतरी.
खाघ तेल की कीमत 30 फीसदी बढ़ी.
फल की कीमतों में 12 फीसदी का इजाफा.
अंडा और सॉफ्ट ड्रिंक 15 फीसदी महंगे हुए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
असम कांग्रेस में बगावत के आसार? MLA बोला- छोड़ रहा हूं पार्टी, नेतृत्व राहुल के बस की बात नहीं

असम कांग्रेस में बगावत के आसार? MLA बोला- छोड़ रहा हूं पार्टी, नेतृत्व राहुल के बस की बात नहीं

नेपाल में हो रही बारिश बनी आफत, गंडक और बूढ़ी गंडक दिखा रहीं तेवर, अलर्ट जारी, लोगों से की ये अपील ,गोपालगंज में तबाही का मंजर

नेपाल में हो रही बारिश बनी आफत, गंडक और बूढ़ी गंडक दिखा रहीं तेवर, अलर्ट जारी, लोगों से की ये अपील ,गोपालगंज में तबाही का मंजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend