ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल में हो रही बारिश बनी आफत, गंडक और बूढ़ी गंडक दिखा रहीं तेवर, अलर्ट जारी, लोगों से की ये अपील ,गोपालगंज में तबाही का मंजर

UB India News by UB India News
June 18, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, गोपालगंज, दुर्घटना
0
नेपाल में हो रही बारिश बनी आफत, गंडक और बूढ़ी गंडक दिखा रहीं तेवर, अलर्ट जारी, लोगों से की ये अपील ,गोपालगंज में तबाही का मंजर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल व इसके तराई क्षेत्रों में लगातार बारिश से मुजफ्फरपुर जिले में गंडक और बूढ़ी गंडक तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। गुरुवार को बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में दो मीटर की वृद्धि हुई तो गंडक के जलस्तर में 1.40 मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दोनों नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज एवं पारु प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि गंडक नदी का पानी अभी खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर व बूढ़ी गंडक 3.53 मीटर नीचे हैं। बागमती नदी का जलस्तर कटौझा में खतरे के निशान से दो मीटर नीचे स्थिर पाया गया। जिले में 22.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं 20 जून तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

वाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किए जाने के बाद गोपालगंज के कई इलाकों में तेजी से पानी फैल रहा है. सारण तटबंध के अंदर बसे गांवों में पानी फैलने के साथ बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं.

इधर, गुरुवार को जलस्तर में करीब डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी को देख साहेबगंज की सात पंचायतों के लोगों से सुरक्षित स्थान पर चले जाने की फिर अपील की गई। दस हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने की कवायद जारी है। साहेबगंज व पारू में नदी की पेटी में बसीं नौ पंचायतों के लोग अपना बोरिया बिस्तर समेट बांध पर आ रहे हैं।

वाल्मीकिनगर बराज से निकल कर करीब डेढ़ सौ किमी दूर सोनपुर के कोन्हारा घाट में मिलने वाली गंडक नदी का जलस्तर 85 किमी दूर साहेबगंज में बढ़ने लगा है। बुधवार को रिकॉर्ड चार लाख से ऊपर क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद पानी खाली जगहों को भरते हुए करीब दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सोनपुर की ओर बढ़ रही है।

वाल्मीकिनगर बराज से पहले दिन बुधवार को चार लाख से ऊपर व दूसरे दिन गुरुवार की सुबह 2.90 लाख तो शाम 2.37 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार की रात तक जिले के पारू व साहेबगंज में नदी का पानी और बढ़ेगा। वहीं पश्चिम चंपारण में भारी बारिश के बाद चौतरवा चौर से निकलने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण होते हुए यह पानी मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को और बढ़ेगा।

बागमती है स्थिर, तीन प्रखंडों में राहत
हर साल औराई, कटरा व गायघाट प्रखंड में तबाही मचाने वाली नदी बागमती गुरुवार को भी शांत बनी रही। कटौझा में बागमती का जलस्तर गुरुवार को खतरे के निशान से दो मीटर नीचे मापा गया। जिले में गंडक व बूढ़ी गंडक जहां अपने तेवर दिखाते हुए चढ़ाई चढ़ने लगी है, वहीं बागमती स्थिर बनी हुई है। इसके कारण जिले के तीन प्रखंड के लोगों में अभी राहत है।

जानें नदियों का प्रभावस्थल
गंडक नदी- गंडक नदी नेपाल से शुरू होकर इंडो नेपाल बोर्डर पर वाल्मीकि नगर बराज के जरिए उत्तर बिहार में दाखिल होती है। यहां से यह पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली होते हुए सारण के सोनपुर में कोन्हारा घाट पर गंगा नदी में मिलती है। इस दौरान यह करीब 265 किमी की यात्रा तय करती है। इसके कारण पूर्वी चंपारण सर्वाधिक तो पश्चिमी चंपारण आंशिक प्रभावित होता है। मुजफ्फरपुर के दो प्रखंड साहेबगंज व पारू को चीरते हुए यह वैशाली के बाद सारण में दाखिल होती है।

बूढ़ी गंडक- बूढ़ी गंडक नदी की शुरुआत पूर्वी चंपारण के चनपटिया के पास से होती है। एक बड़े चौर से निकलने वाली इस नदी में कई छोटी बड़ी नदियां आकर मिलती हैं। वहां से निकलने के बाद यह मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय होते हुए खगड़िया में गंगा में जाकर मिल जाती है। इस नदी की इस बीच की लम्बाई करीब 158 किमी है, जिसमें से 83 किमी भाग मुजफ्फरपुर में पड़ता है। यह जिले के मीनापुर, मुशहरी, बोचहां, सकरा सहित कई प्रखंडों को प्रभावित करती हुई आगे बढ़ती है।

बागमती- नेपाल से ही शुरू होने के साथ यह नदी सीतामढ़ी के ढेंंग, शिवहर, मुजफ्फरपुर में रून्नीसैदपुर व गायघाट, दरभंगा होते हुए बूढ़ी गंडक में मिल जाती है। इस नदी की लम्बाई इस दौरान करीब 150 किमी है व यह नदी भी जिन जिलों से होकर गुजरती है, वहां की लाखों आबादी को प्रभावित करती है।

गोपालगंज :
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से हालात बेकाबू होने लगे हैं. सदर प्रखंड में कटघरवां और जगीरी टोला पंचायत पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. मंदिर, मस्जिद, मदरसा और सरकारी विद्यालय के भवन के पास सात से आठ फुट तक पानी बह रहा है. बारिश की वजह से गोपालगंज में कई सड़कें टूट चुकी हैं. जिला प्रशासन की ओर से राहत बचाव का कार्य शुरू हो चुका है. बाढ़ के पानी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. कुचायकोट के कालामटिहनिया और सदर प्रखंड के पतहरा में नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है. छह प्रखंडों की 22 पंचायतों के करीब 108 गांवों में बाढ़ का पानी फैलने की बात बताई जा रही है. बाढ़ग्रस्त इलाके के कई मकान व रास्ते टूट चुके हैं. लिहाजा जान जोखिम में डालकर लोग पलायन कर रहे हैं. सदर प्रखंड के अलावा कुचायकोट, मांझा, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर के चार दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. नाव से पलायन कर रहे इन परिवारों के चेहरे पर भविष्य की चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती है. समस्या यह है कि तत्काल अगर समस्या का समाधान हो भी जाए तो भविष्य का कोई ठिकाना नजर नहीं आता है.

जान जोखिम में डालकर पलायन करने को लोग मजबूर

कटघरवां गांव में काली मंदिर और दुर्गा मंदिर डूब चुका है. यहां दो दिनों से पूजा-पाठ बंद है. एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंचने की वजह से छोटी नाव के सहारे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. कुछ जोग जान जोखिम में डालकर पलायन को विवश हैं. गोपालगंज के सदर प्रखंड के अलावा कुचायकोट, मांझा, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर के चार दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं.

डीएम-एसपी ने लिया हालात का जायजा

इधर, हालात को देख गोपालगंज डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार ने आला अधिकारियों के साथ रामनगर, कटघरवां, जगीरी टोला आदि गांवों का जायजा लिया. डीएम ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव काय में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही सदर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर व सीओ विजय कुमार सिंह को बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में तत्काल कम्युनिटी किचेन सेंटर चालू करने के लिए कहा. डीएम ने कहा कि अभी सभी तटबंध सुरक्षित है. जिन इलाकों में पानी का दबाव है, वहां निगरानी बढ़ा दी गई है.

कटघरवां में दो सौ से अधिक लोग बाढ़ से घिरे

सदर प्रखंड की कटघरवां पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहनी ने कहा कि गंडक नदी का पानी सुबह से दोपहर के तीन बजे तक तीन फुट तक बढ़ा है. कटघरवां में दो सौ से अधिक लोग बाढ़ से घिरे हैं, जिन्हे बारह निकाला जा रहा है. एनडीआरएफ नहीं पहुंचने से छोटी नाव से रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकालने में परेशानी हो रही है. प्रशासन ने गांव में आकर बताया है कि जिस तरह से जलस्तर बढ़ रहा है, उस हिसाब से गुरुवार की रात बाढ़ पीड़ितों के लिए अहम है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ‘क्रैश कोर्स प्रोग्राम’ की शुरूआत

कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ‘क्रैश कोर्स प्रोग्राम’ की शुरूआत

पार्टी बचाने में जुटे चिराग पासवान, नेताओं संग रात भर करते रहे मंथन

पूर्व सांसद ने चिराग की 'राजनीतिक हत्या' रोकने की पीएम मोदी से लगाई गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend