ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना ने फिर बदला अपना रूप, सामने आया नया वैरिएंट डेल्टा प्लस’, बरपा सकता है डबल कहर

महामारी कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को तहस-नहस कर दिया है. कोरोना को हराने के लिए डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों की टीम लगातार काम कर रही हैं. लेकिन वायरस के लगातार बदलते स्वरूप ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है.

UB India News by UB India News
June 15, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
कोरोना ने फिर बदला अपना रूप, सामने आया नया वैरिएंट डेल्टा प्लस’, बरपा सकता है डबल कहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महामारी कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को तहस-नहस कर दिया है. कोरोना को हराने के लिए डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों की टीम लगातार काम कर रही हैं. लेकिन वायरस के लगातार बदलते स्वरूप ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है. कोरोना समय-समय पर अपना रूप बदल रहा है. कोरोना के कई मामलों के बाद अब इसका नया वैरिएंट मिला है. कोरोना के इस नए वैरिएंट को ‘डेल्‍टा प्‍लस’ या ‘एवाई.1’ नाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के कारण संक्रमण की दर में काफी इजाफा हुआ था. ऐसे में डेल्टा प्लस वैरिएंट लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि ये उससे भी अधिक कोहराम मचा सकता है. हालांकि भारत में इस वैरिएंट के असर को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है इसे लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि देश में अब भी इसके मामले बेहद कम हैं.

सीएसआईआर-आईजीआईबी के निदेशक अग्रवाल ने कहा, ‘अभी वायरस के इस प्रकार को लेकर भारत में चिंता की कोई बात नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा कि टीके की पूरी खुराक ले चुके लोगों के रक्त प्लाज्मा से वायरस के इस प्रकार का परीक्षण करना होगा जिससे पता चलेगा कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा दे पाता है या नहीं.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान (आईजीआईबी) में वैज्ञानिक विनोद स्कारिया ने रविवार को ट्वीट किया, ‘के417एन उत्परिवर्तन के कारण बी1.617.2 प्रकार बना है. इसे एवाई.1 के नाम से भी जाना जाता है.’ उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन सार्स सीओवी-2 के स्पाइक प्रोटीन में हुआ है जो वायरस को मानव कोशिकाओं के भीतर जाकर संक्रमित करने में मदद करता है. स्कारिया ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत में के417एन से उपजा प्रकार अभी बहुत ज्यादा नहीं है. ये सीक्वेंस ज्यादातर यूरोप, एशिया और अमेरिका से सामने आए हैं.

देश में वैक्सीनेशन अभियान तेज

देशभर में वैक्सीन अभियान तेजी से चल रहा है और केंद्र सरकार लगातार राज्यों को वैक्सीन की आपूर्ति भी कर रही है ताकि अभियान में बाधा ना आये. अब चार लाख से अधिक (4,48,760) वैक्सीन की खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएगी. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बयान के माध्यम से घोषणा की और यह भी स्पष्ट किया कि 1.53 करोड़ (1,53,79,233) से अधिक कोविड -19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना बाकी है.

मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत सरकार (मुफ्त चैनल) के माध्यम से और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 26 करोड़ (26,64,84,350) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान कर चुकी हैं.

रविवार को सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों से पता चला है कि इसमें से बर्बादी सहित कुल खपत 25,12,66,637 खुराक है. इसके अलावा केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी देती रही है. टेस्ट, ट्रैक, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है.

इस दिशा में केंद्र सरकार ने इस साल 1 मई को 18 साल से ऊपर के लोगों को कवर करते हुए कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण लागू कर चुकी है. भारत का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था.

इस रणनीति के तहत, हर महीने किसी भी निर्माता की कुल केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा स्वीकृत टीके की 50 प्रतिशत खुराक केंद्र सरकार द्वारा खरीदी जाएगी. यह राज्य सरकारों को इन खुराकों को पूरी तरह से मुफ्त में उपलब्ध मिलेगा जैसा कि पहले किया जा रहा था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बिहार में थोड़ा सख्त, थोड़ा नरम होगा अनलॉक-2,अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें,सीएम नीतीश ने किया ऐलान

बिहार में थोड़ा सख्त, थोड़ा नरम होगा अनलॉक-2,अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें,सीएम नीतीश ने किया ऐलान

देश में कोविड वैक्सीन की वजह से पहली मौत की पुष्टि

देश में कोविड वैक्सीन की वजह से पहली मौत की पुष्टि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend