ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में थोड़ा सख्त, थोड़ा नरम होगा अनलॉक-2,अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें,सीएम नीतीश ने किया ऐलान

UB India News by UB India News
June 15, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना
0
बिहार में थोड़ा सख्त, थोड़ा नरम होगा अनलॉक-2,अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें,सीएम नीतीश ने किया ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लॉकडाउन हटाने की घोषणा के बाद सीएम नीतीश कुमार ने लगातार दूसरी बार बिहार में लागू पाबंदियों को थोड़ा कम किया है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चपेट जब बिहार पड़ा तो सीएम ने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया था. कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद लॉकडाउन हटाया गया लेकिन कुछ पाबंदियां सशर्त जारी थी. अनलॉक 1 के बाद अब अनलॉक 2 की घोषणा भी कर दी गई है. जिसमें थोड़ी और ढिलाई दी गई है.

सीएम नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को ट्वीट कर बिहार में अगले 7 दिनों के लिए लागू रहने वाले नियमों की घोषणा की. अब बिहार में 5 बजे के बदले 6 बजे शाम तक दुकानें खोली जा सकेगी. वहीं नाईट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा. लेकिन इसके समय सीमा को अब बदल दिया गया है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

अब पूरे प्रदेश में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू लागू रहेगा. ये नियमें अगले 1 सप्ताह तक अर्थात दिनांक 16.06.21 से 22.06.21 तक लागू रहेंगे. अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय शाम 5 बजे तक खुल सकेंगे.

अनलॉक-2 में इन्हें मिल सकती है अनुमति

अनलॉक-1 में दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुल रही थीं। अनलॉक-2 में उसे रोज खोलने की अनुमति मिल सकती है। 50% क्षमता के साथ सभी सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों के चलने का नियम जारी रहेगा। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में अब 50% कर्मचारियों की उपस्थिति रह सकेगी।

  • अनलॉक-1 की तरह अनलॉक-2 में भी शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। स्टेडियम, जिम, पार्क पर कुछ रियायत दी जा सकती है।
  • सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। सरकारी स्कूल, कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
  • सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी रहेगी।
  • रेस्टोरेंट्स, होटल, ढाबे में से खाने के सामान की होम डिलीवरी/टेक होम सुविधा के साथ 25 फीसदी बैठाकर खिलाने की छूट मिल सकती है।
  • आवासीय होटलों में रुके गेस्ट्स के लिए इन-रूम डाइनिंग की सुविधा रहेगी। जरूरी सरकारी-निजी सेवाओं में इनको छूट जारी रहेगी।

शादी समारोह में बढ़ सकती है संख्या

अनलॉक-2 में भी में रेल-हवाई सफर के लिए जा सकेंगे। आवश्यक कार्यों में शामिल सेवाओं के कर्मी निजी वाहनों से जा सकेंगे। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े वाहन चल सकेंगे। आवश्यक सेवा से जुड़े सरकारी वाहन चलेंगे। वैसे वाहन जिन्हें जिला प्रशासन से पास प्राप्त है, इंटर स्टेट यात्रा करने वाले वाहन आ-जा सकेंगे। शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में पाबंदी जारी रहेगी, लेकिन शादियों में संख्या को बढ़ाया जा सकता है। पहले की तरह बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे। 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी संख्या को बढाया जा सकता। 9 जून से अनलॉक-1 लागू है।

एहतियात बरतने के साथ विकास कार्य को भी गति देना जरूरी

अनलॉक में कई तरह की छूट लोगों को दी गई है। लेकिन, CM ने साफ कहा है कि थर्ड वेब से बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। वहीं, दूसरी तरफ विकास कार्य गति पकड़े इसका भी ध्यान रखना होगा। ऐसे में तय है कि अनलॉक-2 में छूट के साथ सख्ती भी सरकार बरतेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
देश में कोविड वैक्सीन की वजह से पहली मौत की पुष्टि

देश में कोविड वैक्सीन की वजह से पहली मौत की पुष्टि

पार्टी बचाने में जुटे चिराग पासवान, नेताओं संग रात भर करते रहे मंथन

पार्टी बचाने में जुटे चिराग पासवान, नेताओं संग रात भर करते रहे मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend